CBI ने रांची रेल मंडल में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सीनियर डीसीएम शुचि सिंह का मोबाइल जब्त कर उनसे पूछताछ की गई है, उनकी संलिप्तता की जांच जारी है। सीबीआई ने रांची में दक्षिण पूर्वी रेलवे के चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर को 50,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. यह रिश्वत 8.7 लाख रुपये के लंबित बिल को पास कराने के एवज में मांगी गई थी. उधर, रेल प्रशासन ने रांची डिवीजन की सीनियर डीसीएम शुची सिंह को पद से हटाकर डीसीएम श्रेया सिंह को जिम्मेदारी दी है.
सीबीआई ने रांची में दक्षिण पूर्वी रेलवे के एक चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर (सीसीआई) को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने एक मामले में शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. पकड़े जाने पर उसने ये बात स्वीकार भी की है.
केंद्रीय एजेंसी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर पर शिकायतकर्ता से 8.7 लाख रुपये के बिल को मंजूरी देने के एवज में उक्त राशि का 10 प्रतिशत बतौर रिश्वत मांगने का आरोप है. इस मामले में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर ली है.
सीबीआई ने बताया कि जाल बिछाकर की गई कार्रवाई में आरोपी को शिकायतकर्ता से पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया. आरोपी के कार्यालय और आवासीय परिसर में तलाशी ली गई. मामले की जांच जारी है.
बताया जा रहा है कि ठेकेदार अजय त्यागी ने अपनी शिकायत में कहा था कि डीसीएम ऑफिस में वो किराए पर अपने वाहन देते हैं. इसके एवज में उन्हें डीसीएम ऑफिस से 8.70 लाख रुपये का भुगतान लेना है. इस पेमेंट के एवज में उनसे कुल राशि का 10 फीसदी रिश्वत के तौर पर मांगा जा रहा है. त्यागी की शिकायत पर एजेंसी ने जांच शुरू की और आरोप सही पाए. इसके बाद हिमांशु को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया.
उधर, रेल प्रशासन ने रांची डिवीजन की सीनियर डीसीएम शुची सिंह को हटाकर डीसीएम श्रेया सिंह को इस पद की जिम्मेदारी दी है. उनसे सीबीआई ने पूछताछ भी की है। रांची रेल मंडल में भ्रष्टाचार में शुचि सिंह की संलिप्तता के बिंदु पर भी सीबीआई ने जांच तेज की है। उनके मोबाइल से भी सीबीआई डेटा निकालेगी और उसकी जांच करेगी।
इस पूरे मामले में RAILWHISPERS की ओर से कहा गया कि रांची डिवीजन की मनबढ़ी सीनियर डीसीएम शुची सिंह को तुरंत पद से हटाकर रेल प्रशासन ने बहुत अच्छा काम किया. नया सीनियर डीसीएम श्रेया सिंह को बनाया गया हैं. बताते हैं कि चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर के 50 हजार के रिश्वत कांड में शुची सिंह का भी नाम आया है! सीबीआई ने ने शेखर को रंगेहाथ पकड़ा है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

