प्रदीप मालवीय, उज्जैन। द्वादाश ज्योतिर्लिंगो में एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज देश की सुप्रसिद्ध कथावाचक एवं मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी भगवान महाकाल के दर्शन करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर विधि – विधान से पूजन कर बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया । इस दौरान वे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दी । दर्शन के उपरांत कथावाचक जया किशोरी का श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति की ओर से स्वागत किया गया।

READ MORE: धर्मांतरण के खिलाफ कड़ा कानून बने: सांसद डॉ. सोलंकी ने संसद में बताया- आदिवासी पहचान बचाना राष्ट्रीय जिम्मेदारी, धर्मांतरित लोगों को आरक्षण से बाहर करें

जया किशोरी भारत की एक सुप्रसिद्ध युवा कथावाचक, भजन गायिका और मोटिवेशनल स्पीकर हैं, वे कृष्ण भक्त हैं और अपनी ‘श्रीमद्भागवत कथा’ व ‘नानी बाई रो मायरो’ के लिए जानी जाती हैं । उन्हें 2024 में “राष्ट्रीय क्रिएटर्स अवार्ड” से सम्मानित किया गया है । 9 साल की उम्र में उन्होंने ‘लिंगाष्टकम’, ‘शिव तांडव स्तोत्रम’ जैसे संस्कृत स्तोत्रों का पाठ करना शुरू कर दिया था । गुरु गोविंद राम मिश्र ने उन्हें ‘किशोरी’ की उपाधि दी । जया किशोरी अपनी सुरीली आवाज में भजनों और कथाओं के लिए सोशल मीडिया पर भी बेहद लोकप्रिय है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m