ओडिशा के नयागढ़ जिले में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दशपल्ला थाना क्षेत्र के टेकेराघाट के पास एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 5 लोगों की जान चली गई और 20 से अधिक यात्री घायल हो गए।
मृतकों में बस चालक के साथ चार महिलाएं शामिल हैं। उनकी पहचान हरि पात्रा, लक्ष्मी पात्रा, सुप्रभा साहू और सुमति साहू के रूप में हुई है। सभी मृतक बरहमपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, यह निजी बस बरहमपुर से करीब 40 यात्रियों को लेकर हरि शंकर यात्रा के लिए निकली थी। हनुमान घाटी के पास अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे बस सड़क किनारे एक बड़ी चट्टान से टकरा गई और पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कई यात्री बस से बाहर जा गिरे, जबकि 10 से अधिक लोग मलबे में फंस गए।
घटना की सूचना मिलते ही दशपल्ला और बानिगोछा पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। बचाव कर्मियों ने गैस कटर की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

सभी घायलों को पहले दशपल्ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से करीब 15 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल रेफर किया गया है।
प्रशासन के अनुसार, बस में कुल 40 यात्री सवार थे और सभी मृतक बरहमपुर के रहने वाले थे। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
- इंडिगो विमान के इंजन फेलियर ने उड़ाईं सबकी नींद, मौत को छूकर निकले 161 यात्री
- TRE- 4 की भर्ती को लेकर फिर आंदोलन तैयारी, भर्ती में देरी से नाराज छात्र, विज्ञापन की मांग पर सड़क पर उतरने की चेतावनी
- ‘भाजपा हटाओ, सुख-चैन पाओ!’ LPG को लेकर भाजपा पर बरसे अखिलेश, कहा- इनके ‘अवसर’ का असली मतलब है कालाबाजारी करके अकूत दौलत कमाना
- पाकिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप से कांपी धरती, शुक्रवार और गुरुवार को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे
- नयागढ़ बस हादसा: घायलों की संख्या 30 के पार, राहत-बचाव जारी

