रणधीर परमार, छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। केन नदी में नहाने उतरीं दो चचेरी बहनों की डूबने से मौत हो गई। मृतक बालिकाओं की पहचान माया कुशवाहा और रोशनी कुशवाहा के रूप में हुई है। दोनों ग्राम टटम निवासी कुशवाहा परिवार की बेटियां हैं।

READ MORE: 16 साल की नाबालिग घर से लापताः मां ने रिश्ते में चाचा पर भगाने का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस

परिवार सहित दोनों बहनें विन्ध्यवासिनी माता रानी के दर्शन करने गई हुई थीं। दर्शन करके लौटते समय दोनों बहनें केन नदी में नहाने लगीं। तभी अचानक नदी में दोनों डूब गईं। घटना की सूचना लगते ही गोयरा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बालिकाओं के शवों को नदी से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया।

READ MORE: 5 बाइक सवार बदमाशों का खूनी खेलः चाकुओं से गोदकर नाबालिग को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत का माहौल

घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरा परिवार इस अप्रत्याशित घटना से सदमे में है। लवकुशनगर के एसडीओपी नीरज दुबे ने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की जांच की जा रही है। हैरानी वाली बात तो यह है कि यह घटना परिवार वालों की मौजूदगी में घटी। इससे बच्चियों के प्रति लापरवाही भी सामने आई है, अगर समय रहते किसी ने बच्चियों को बचा लिया रहता, तो शायद दोनों आज जिंदा होती। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m