रणधीर परमार, छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक खेत में आग लग गई। महिला ने पुकार लगाई जिसे सुनते ही वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने बिना देरी किए तत्परता दिखाई और आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान उन्होंने लकड़ी के सहारे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आग बुझाई। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
READ MORE: केन नदी में डूबने से दो चचेरी बहनों की मौत: नहाने के दौरान हुआ हादसा, विंध्यवासिनी माता के दर्शन कर लौट रही थीं दोनों
मामला छतरपुर के धावा तिगैला का बताया जा रहा है। दरअसल, वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार अपने काफिले के साथ दौरे पर जा रहे थे। इसी दौरान एक खेत में आग लग गई जिससे अफरा तफरी मच गई। खड़ी फसल को बचने के लिए महिला मदद के लिए गुहार लगाने लगी। आवाज सुनते ही मंत्री ने अपना काफिला रुकवाया और एक लकड़ी लेकर बिना देरी किए आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी।
READ MORE: पति से विवाद के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम: 10 माह की बच्ची के मुंह-नाक में रुई ठूंसकर खुद लगा ली फांसी, मायका पक्ष ने लगाए प्रताड़ना और मारपीट के आरोप
मंत्री को मशक्कत करते देख कार्यकर्ता भी उनकी मदद करने में जुट गई और आग बुझाने लगे। हालांकि, खेत का काफी हिस्सा जल गया लेकिन मंत्री की तत्परता से आग बढ़ नहीं सकी और पीड़ितों के खड़ी फसल आग की जद में आने से बच गई।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

