भारत सरकार द्वारा Special Assistance to States for Capital Investment (SASCI) के तहत जारी दिशा निर्देशों के अनुसार उत्तराखण्ड को वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान बड़ी आर्थिक राहत और विकास के लिए प्रोत्साहन मिला है.

इस बार दिशा निर्देशों में “Pride of Hills” नाम से एक विशेष प्रावधान जोड़ा गया है, जिसके अंतर्गत पर्वतीय राज्यों को अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है. इस महत्वपूर्ण पहल के तहत उत्तराखण्ड को वित्तीय वर्ष 2026-27 में 3 ह जार 460 करोड़ का अतिरिक्त आवंटन प्राप्त होगा, जो राज्य के बुनियादी ढांचे और समग्र विकास को नई गति देगा.

इसे भी पढ़ें : उत्तराखंड में BJP को लग सकता है बड़ा झटका, 3 पूर्व विधायक सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में होंगे शामिल

इसके अलावा, राज्य को 765 करोड़ की अनटाइड फंड्स (Untied Funds) के रूप में भी सहायता मिलेगी, जिससे राज्य सरकार अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार योजनाओं को लागू कर सकेगी. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग से उत्तराखण्ड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और राज्य तेजी से प्रगति की दिशा में अग्रसर है.