एटा. यूपी में क्राइम का ग्राफ दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है. हर रोज लड़कियों और महिलाओं के साथ अत्य़ाचार के मामले सामने आ रहे हैं, जो भाजपा सरकार के दावों की पोल खोल रहे हैं. दावे भी अब रहम की दुहाई मांग रहे हैं, लेकिन सरकार और उसका सिस्टम झूठ का पुलिंदा गढ़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा, जिसका खामियाजा प्रदेश की बहन-बेटियां चुका रही हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है. मेला देखने गई नाबालिग से गैंगरेप किया गया है.

इसे भी पढ़ें- ‘आज इस देश के अंदर 2 खलनायक हैं, पहला मुसलमान और दूसरा…’, बृजभूषण सिंह के बयान से मचा हड़कंप, जानिए ऐसा क्या कहा?

बता दें कि पूरा मामला जलेसर थाना क्षेत्र के एक गांव का है. जहां रहने वाली किशोरी अपने बीती शाम सहेलियों के साथ ऊंचा गांव में मेला देखने के लिए गई थी. वहीं जब किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने किशोरी के सहेलियों से पूछताछ कर खोजबीन शुरू की. इस दौरान परिजनों ने उसके फोन पर कॉल किया तो उसने रोते हुए बताया कि गांव का ही रहने वाला सूरज उसे कहीं बहलाकर ले गया और अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया.

इसे भी पढ़ें- उनको सम्मान सहित विदा करेंगे…PM मोदी के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, जानिए सपा सुप्रीमो ने क्यों कही ये बात

इतना ही नहीं पीड़िता ने बताया कि सूरज उसके साथ पहले भी रेप कर चुका है. जिसके बाद पीड़िता और उसके परिजनों ने थाने पहुंचकर सूरज और उसके 2 दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कराया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है. फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है. जल्द ही तीनों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है.