पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) आज रविवार को मैट्रिक परीक्षा 2026 के नतीजों का ऐलान करने जा रही है। दोपहर 1:15 बजे पटना स्थित बोर्ड कार्यालय में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर आधिकारिक रूप से रिजल्ट जारी करेंगे। इस साल राज्य भर के 1762 केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा में लगभग 15 लाख छात्रों ने अपनी किस्मत आजमाई थी, जिनका इंतजार अब खत्म होने वाला है।
इन वेबसाइट्स पर तुरंत देखें अपना स्कोरकार्ड
- रिजल्ट जारी होते ही छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज कर परिणाम चेक कर सकते हैं:
- biharboardonline.bihar.gov.in
- results.biharboardonline.com
- bsebexam.com
बिना इंटरनेट SMS से भी मिलेगा रिजल्ट
ग्रामीण इलाकों या बिना स्मार्टफोन वाले छात्रों के लिए SMS की सुविधा दी गई है। आपको बस अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर BIHAR10 [RollNumber] टाइप करना है और इसे 56263 पर भेज देना है।
आपका स्कोरकार्ड तुरंत मोबाइल पर आ जाएगा।
लगातार 8वीं बार रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
बिहार बोर्ड ने पिछले 7 वर्षों से देश में सबसे पहले रिजल्ट देने का कीर्तिमान स्थापित किया है। इस वर्ष भी समय पर परिणाम घोषित कर बोर्ड अपना 8वां रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर है। ज्ञात हो कि 2025 में भी रिजल्ट 29 मार्च को ही आया था, जिसमें कुल 82.11% छात्र सफल हुए थे।
पिछला प्रदर्शन: जब बढ़ई की बेटी ने किया था कमाल
बीते वर्ष का परिणाम प्रेरणादायक रहा था। समस्तीपुर की साक्षी कुमारी ने, जिनके पिता बढ़ई हैं, 489 अंक लाकर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उनके साथ अंशु कुमारी और रंजन वर्मा भी संयुक्त रूप से टॉपर रहे थे। पिछली बार लड़कों का पास प्रतिशत (83.67%) लड़कियों (80.67%) के मुकाबले थोड़ा बेहतर रहा था।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

