बठिंडा. पंजाब में गैस की किल्लत के बीच बठिंडा में अनोखा प्रदर्शन देखने को मिल है. शहर में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर पूर्व पार्षद विज कुमार शर्मा ने अपना भेष ही बदल दिया और सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने डाकू का वेश धारण कर सड़क से गुजर रहे एक व्यक्ति से प्रतीकात्मक रूप से सिलेंडर छीन लिया, जिसे देख कर सभी दंग रह गए.
विज कुमार शर्मा ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसियां लोगों को समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं करा रहीं और कालाबाजारी हो रही है. उन्होंने कहा कि आम लोगों की परेशानी को उजागर करने के लिए उन्हें यह कदम उठाना पड़ा. उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें खुद गैस सिलेंडर लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ा. इसी के बाद उन्होंने प्रतीकात्मक विरोध करने का फैसला लिया. पूर्व पार्षद ने कहा कि नरेंद्र मोदी के एक वीडियो में लॉकडाउन जैसी स्थिति की आशंका जताई गई है, ऐसे में सिलेंडर की कमी लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन सकती है.
वहीं, शर्मा ने प्रशासन और उपायुक्त (DC) के उन दावों पर भी सवाल उठाए, जिनमें कहा गया था कि जिले में सिलेंडर की कोई कमी नहीं है. उनका कहना है कि जमीनी हकीकत इससे अलग है. उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की है कि कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष टीमें बनाई जाएं, ताकि आम लोगों को समय पर गैस सिलेंडर मिल सकें.

लगातार हो रही कालाबाजारी
आपको बता दे कि पंजाब में लगातार कालाबाजारी हो रही है. कई लोग सिलेंडरों को स्टॉक में रखे हुए हैं और उनके दाम दो गुना तीन गुना बढ़ा कर भेज रहे हैं. इतना ही नहीं घरों में अभी लोक कालाबाजारी कर रहे हैं कई केस ऐसे भी नजर आ रहे हैं जिसमें कई लोग घरों में दो दो तीन तीन सिलेंडर रखे हुए हैं और उन्हें भरवा कर कई गुना अधिक दामों में लोगों को दे रहे हैं हालांकि प्रशासन ने पंजाब में हो रही सिलेंडरों की कालाबाजारी पर नकेल कसने के लिए व्यवस्था बनाई हुई है और इस पर टीम नजर बनाए हुए हैं लेकिन फिर भी छुपे तौर पर लोग इस काम में लगे हुए हैं.
- Lawrence Bishnoi Gang: श्रीगंगानगर में मुठभेड़, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की सुपारी लेने वाला शूटर ढेर; पैर में लगी गोली
- साहब की ‘पावर’, सरकारी ‘करंट’! छुट्टी के दिन ऑफिस बना ‘चार्जिंग स्टेशन’, सिस्टम को किया जा रहा डिस्चार्ज ?
- गांव-गांव बेची बर्फ और मां ने ईंट उठाकर की मजदूरी, अब MP के शहीद खान का राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में हुआ चयन
- कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों, विशेष रूप से…मन की बात सुनकर PM मोदी लेकर CM धामी का बड़ा बयान, जानिए ऐसा क्या कहा
- बिहार की राजनीति में बड़ा ‘खेला’, अशोक चौधरी से मिलने पहुंचे कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, राज्यसभा चुनाव में नहीं किया था वोट

