तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हो गई है. इस लिस्ट के अनुसार सुपरस्टार विजय खुद पेरंबूर और त्रिची ईस्ट सीट से चुनाव लड़ेंगे. टीवीके ने कोलातुर सीट से वीएस बाबू को उतारा है, जो मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. विजय ने यह भी कहा कि वह हर जगह खुद जाकर प्रचार नहीं कर पाएंगे. इसी वजह से उन्होंने ऐसे उम्मीदवारों को चुना है जिन पर उन्हें पूरा भरोसा है और जो पार्टी के काम को सही तरीके से आगे बढ़ा सकें.
तमिलनाडु चुनाव 2026 के लिए विजय ने TVK उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. इस बीच वह खुद दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे. विजय ने यह भी साफ किया कि चुनाव में उनका नाम सी जोसेफ विजय (C Joseph Vijay) के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा.
पार्टी के जनरल सेक्रेटरी एन आनंद को टी नगर से टिकट दिया गया है. कोषाध्यक्ष वेंकट रमणन मायलापुर से चुनाव लड़ेंगे, जबकि आढव अर्जुना को विल्लिवक्कम सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं चेपॉक सीट पर सेल्वम को उम्मीदवार बनाया गया है, जहां उनका मुकाबला उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन से होगा.
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए एक्टर और TVK चीफ विजय ने चेन्नई में उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. इस बीच खुद विजय 2 सीटों से चुनाव लड़ने वाले हैं, जिसमें त्रिची ईस्ट और पेरम्बूर (चेन्नई) शामिल है.
तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक चरण में चुनाव होने वाले हैं. इसके नतीजे 4 मई को जारी किए जाएंगे. बता दें कि तमिलनाडु की कुल 234 विधानसभा सीट है. तमिलनाडु में कुल करीब 5.6 करोड़ वोटर हैं. इनमें लगभग 2.7 करोड़ पुरुष वोटर हैं और 2.8 करोड़ महिला वोटर शामिल हैं. इसके अलावा 7617 थर्ड जेंडर वोटर भी हैं, जो इस चुनाव में अपनी भागीदारी निभाएंगे.
तमिलनाडु की राजनीति लंबे समय से दो बड़ी पार्टियों के बीच ही घूमती रही है. इनमें AIADMK और DMK शामिल हैं. इन दोनों पार्टियों का राज्य की राजनीति में लंबे समय से दबदबा रहा है और ज्यादातर चुनाव इन्हीं के बीच मुकाबला देखने को मिलता है.
विजय ने लोगों से अपील की कि वे टीवीके के चुनाव चिन्ह ‘व्हिसल’ पर वोट दें और पार्टी को एक मौका दें. उन्होंने वादा किया कि सत्ता में आने पर उनकी सरकार सार्वजनिक धन का दुरुपयोग नहीं करेगी, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, तमिलनाडु को नशामुक्त बनाएगी और कानून-व्यवस्था को सख्ती से लागू करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि यह चुनाव केवल उम्मीदवारों का नहीं, बल्कि बदलाव का चुनाव है. विजय ने कहा कि टीवीके की लड़ाई ‘जनता के गठबंधन’ और एमके स्टालिन के नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

