वाराणसी. दालमंडी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई फिर से शुरू हो गई है. रविवार को 30 मकानों को चिन्हित किया गया है. 30 मकानों पर PWD ने कार्रवाई की है. मियाद के बाद वाराणसी विकास प्राधिकरण ने एक्शन लिया है. हथौड़े और हैमर मशीन से ध्वस्तीकरण किया गया. सड़क चौड़ीकरण की जद में 181 भवन आए हैं जिन्हें ध्वस्त किया जा रहा है. इसी कड़ी में आज 30 मकानों को ध्वस्त किया गया. दालमंडी में 17.4 मीटर चौड़ीकरण होना है. ध्वस्तीकरण के दौरान भारी पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स मौजूद रही.
बता दें कि अब तक लगभग 60 मकान को चिन्हित किया जा चुका है. आगे के मकान के चिन्हित होने के साथ ही उनकी रजिस्ट्री और मुआवजे की प्रक्रिया पर भी काम किया जा रहा है. पीडब्ल्यूडी ने अब तक 3200 करोड़ से ज्यादा का मुआवजा दे दिया है. आज भी जो मकान ध्वस्त किए जा रहे हैं, उनको मुआवजा दिया जा चुका है.
इसे भी पढ़ें : जमीन, जन्मदाता और जानलेवा खेलः 2 बेटों ने कुल्हाड़ी से हमला कर पिता को सुला दी मौत की नींद, जानिए लाल क्यों बने काल
जिन मकानों को आज ध्वस्त किया गया है उन्हें खाली करने के लिए एक महीने का समय दिया गया था. दुकानदारों ने दुकानें खाली कर दी हैं, तब तोड़फोड़ की प्रक्रिया शुरू हुई है. अधिकारियों के मुताबिक वाराणसी के दाल मंडी में 17.05 मीटर सड़क को चौड़ा करना है. इसके लिए 181 मकान और दुकानों को चिन्हित किया गया है. इन्हें तोड़ने के बाद यहां पर कॉरिडोर को तैयार किया जाएगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

