पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सत्ताधारी पार्टी टीएमसी की तरफ से सीएम ममता बनर्जी ताबड़तोड़ प्रचार अभियान में जुटी हुई हैं। इस बीच उन्होंने पुरुलिया में जनता को संबोधित करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा और कहा, “अगर पश्चिम बंगाल में बीजेपी सत्ता में आई तो लोग नॉनवेज नहीं खा पाएंगे।”
बीजेपी पर जमकर साधा निशाना
ममता बनर्जी ने कहा, “महिलाओं को लक्ष्मी भंडार से लाभ हुआ है, बीजेपी चुनाव से पहले कुछ धनराशि देगी लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद इसे बंद कर देगी।” उन्होंने कहा, “बंगाल चुनाव से पहले, एसआईआर के माध्यम से 1.2 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए।”
गृह मंत्री अमित शाह पर साधा निशाना
ममता बनर्जी ने कहा, “बीजेपी के एक बड़े नेता ने टीएमसी के खिलाफ अपना ‘आरोपपत्र’ दाखिल कर दिया है; उनके खिलाफ भी ‘आरोपपत्र’ दाखिल किया जाना चाहिए। गुजरात में इतने दंगे हुए थे।” उन्होंने कहा, “लोग कहते हैं कि मैं पट्टी बांधकर घूमती हूं, मैंने मौत को मात दी है; उन्हें डॉक्टर की रिपोर्ट देखनी चाहिए; मुझ पर हमला हुआ था और मैं प्लास्टर बांधकर व्हीलचेयर पर घूमती थी।”
ममता ने पुरुलिया में कहा, “पुरुलिया अब भय से परिभाषित जिला नहीं रहा।” गौरतलब है कि आने वाले चुनाव को ध्यान में रखते हुए ममता बनर्जी ने राज्य में चुनाव प्रचार के लिए पूरी ताकत झोक दी है। अब देखना ये होगा कि जनता किस पर भरोसा जताती है।
ममता ने पुरुलिया के विकास कार्यों के बारे में भी बताया-
- भाषा आंदोलन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुंचा ब्लॉक में एक भाषा सौधा का निर्माण।
- पुंचा ब्लॉक में सीताराम महतो मेमोरियल कॉलेज का निर्माण।
- पुंचा और हुरा ब्लॉक में एसएनसीयू इकाइयां और उचित मूल्य की दवा दुकानें संचालित।
- हुरा ब्लॉक में ₹23 करोड़ की पेयजल परियोजना पूर्ण, जिससे हजारों परिवारों के लिए लंबे समय से चले आ रहे संकट का समाधान हुआ।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

