अतीश दीपंकर, भागलपुर। जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बीती रात रसूलपुर थाना क्षेत्र के फोरलेन सड़क के पास हुआ। मृतकों की पहचान सचिन कुमार (16 वर्ष), पिता सुभाष मंडल, ग्राम एकचारी, थाना रसूलपुर, जिला भागलपुर तथा अभिषेक कुमार (15 वर्ष), पिता (स्व.) की दादी बी मेहता, ग्राम कटोरिया, थाना कटोरिया, जिला बांका के रूप में हुई है।
दोबारा मेला देखने जा रहा था सचिन
बताया जा रहा है कि अभिषेक अपने नानी के घर मेला देखने आया हुआ था। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, सचिन कुमार अपनी बहन के साथ रात में खाना खाने के बाद मेला देखने गया था। मेला घूमने के बाद उसने अपनी बहन को सुरक्षित घर पहुंचा दिया। इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ दोबारा मेला देखने के लिए निकला। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक गाड़ी को देखकर बाइक सवारों का संतुलन बिगड़ गया और उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई।
दो की मौत, एक की हालत गंभीर
हादसे के समय बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से खून से लथपथ सभी घायलों को इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान सचिन और अभिषेक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक का इलाज जारी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
इलाके में फैली सनसनी
उधर हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में दो किशोरों की मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, परिजनों में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें- बिहार मैट्रिक परीक्षा में कम अंक आया तो छात्र ने छत से कूदकर दे दी जान! जांच में जुटी पुलिस
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

