शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल में आज सोमवार से तीन राज्यों के युवा विधायकों का दो दिवसीय सम्मेलन शुरू हो रहा है। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के कुल 55 युवा विधायक इस सम्मेलन में शामिल होंगे। राष्ट्रकुल संसदीय संघ (भारत क्षेत्र-6) के तत्वावधान में मध्य प्रदेश विधानसभा द्वारा आयोजित यह सम्मेलन 30 और 31 मार्च को विधानसभा परिसर में होगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर और छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह भी उद्घाटन सत्र में मौजूद रहेंगे। सम्मेलन के समापन सत्र में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह शामिल होंगे।
किन विषयों पर होगा मंथन?
- लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका
- विकसित भारत 2047
दो दिनों में कुल पांच सत्र आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन तीन सत्र और दूसरे दिन दो सत्र होंगे। युवा विधायक संसदीय मर्यादा, लोकतंत्र की मजबूती और भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी भूमिका पर विचार-विमर्श करेंगे।
कितने विधायक होंगे शामिल?
- मध्य प्रदेश से → 18 युवा विधायक
- छत्तीसगढ़ से → 15 युवा विधायक
- राजस्थान से → 22 युवा विधायक
सभी शामिल विधायकों की आयु 45 वर्ष से कम है। सम्मेलन की शुरुआत आज सुबह 9:30 बजे मध्य प्रदेश विधानसभा, भोपाल में होगी। यह आयोजन युवा नेताओं को संसदीय प्रक्रियाओं, बहस कौशल और नीति निर्माण में बेहतर भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करने का एक अनूठा मंच साबित होगा।
स्टार्टअप योजना के तहत उद्यमियों को आज मिलेगी करोड़ों रुपए की सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सोमवार को प्रदेश के स्टार्टअप और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। ‘समर्थ एमएसएमई – विकसित मध्यप्रदेश’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में 257 से अधिक MSME इकाइयों को 169.57 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि उनके खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश के 286 स्टार्टअप्स को कुल 3.43 करोड़ रुपये की स्वीकृत राशि में से अनुदान की प्रथम किश्त (28.6 लाख रुपये) का वितरण भी सिंगल क्लिक से किया जाएगा। आज सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, भोपाल में यह कार्यक्रम आयोजित होगा।
43 जिलों के उद्यमियों को लाभ
प्रदेश के 43 जिलों के 286 स्टार्टअप्स को कुल 3.43 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रथम किश्त की राशि 28.6 लाख रुपये का सीधा वितरण करेंगे। यह डिजिटल ट्रांसफर प्रक्रिया पारदर्शिता और तेजी दोनों सुनिश्चित करेगी।
मध्य प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर
मध्य प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश की सबसे लंबी स्लीमनाबाद वाटर टनल (जल सुरंग) का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस समय टनल का 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (NVDA) की 270वीं बैठक में इस महत्वाकांक्षी परियोजना की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि अगले कुछ महीनों में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस टनल का उद्घाटन कर सकते हैं।
परियोजना की मुख्य विशेषताएं
- टनल की कुल लंबाई:11.952 किलोमीटर
- नर्मदा नदी का पानी इस टनल के माध्यम से सोन कछार क्षेत्र तक पहुंचेगा
- परियोजना से विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र के 6 जिलों को लाभ मिलेगा
- 2.45 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी
- जबलपुर, कटनी, सतना, मैहर सहित कुल 1450 गांवों में नर्मदा का पानी पहुंचेगा
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

