शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत ने हंगामा खड़ा कर दिया। डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत हो जाने के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने खुद को कमरों में बंद कर लिया।

READ MORE: मामूली विवाद में युवक की निर्मम हत्या: पेट और छाती में गुप्ती से किए कई वार; इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम 

परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी के समय डॉक्टरों और स्टाफ की लापरवाही के कारण नवजात की मौत हुई। लेबर पेन के दौरान बच्चे की स्थिति बिगड़ गई, लेकिन समय पर उचित इलाज नहीं मिल पाया। मौत की सूचना मिलते ही परिजन भड़क उठे और अस्पताल परिसर में नारेबाजी शुरू कर दी।

READ MORE: रफ्तार का कहर: देर रात कार- बाइक भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत, दूसरा गंभीर

इधर स्थिति बिगड़ते देख डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने अपने कमरों में खुद को बंद कर लिया। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझाइश दी और हालात को काबू में किया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m