Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार ने आज सोमवार (30 मार्च) को एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया। वे अब राज्यसभा जाएंगे। जल्द ही वे मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा दे सकते हैं। इसी के साथ ही बिहार की राजनीति से नीतीश युग का भी अंत हो जाएगा। नीतीश के एमएलसी पद से इस्तीफा देने पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आनी भी शुरू हो गई हैं। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने इस इस्तीफे के पीछे बीजेपी की साजिश करार दिया है।
‘बीजेपी का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ संपन्न’
रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार ..। रोहिणी ने आगे बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, बिहार में बीजेपी का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ संपन्न हुआ, अंततः चाचा जी के न चाहते हुए भी बीजेपी के द्वारा उनका इस्तीफा ले ही लिया गया।
रोहिणी ने कहा कि, चाचा जी ने जैसा बोया, वैसा पाया। कुर्सी से चिपके रहने की सुविधा के मोह में मुख्यमंत्री की कुर्सी भी गई और चला गया हाथ से बिहार। समझी जा सकती है चाचा जी के अंतर्मन की चित्कार।
दिल्ली जा नहीं रहे, लाए जा रहे हैं- मनोज झा
नीतीश कुमार के MLC पद से इस्तीफा देने पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि, जब दिल्ली दरबार ने तय कर लिया है, तो दिल्ली दरबार की मर्जी के बगैर कुछ होगा थोड़ी। उन्होंने कहा कि, बिहार में 7 साल का बच्चा का भी बता देगा कि जा नहीं रहे हैं। ये (भाजपा) लाए जा रहे हैं।
बीजेपी ने किया ठगने का काम-तेजस्वी
वहीं, तेजस्वी यादव ने कहा कि, हम लोग शुरू से कहते रहे हैं कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। इनको केवल 2-3 महीने के लिए मुख्यमंत्री बनाया गया और अब हटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, भाजपा के लोगों ने ठगने का काम किया। बिहार में पहले से ही देश में सबसे महंगी बिजली मिलती थी, चुनाव के बाद उसे और महंगा कर दिया गया। इन लोगों ने जनता को भी ठगा है।
ये भी पढ़ें- ‘दूसरा नीतीश पैदा नहीं होगा’, मुख्यमंत्री के इस्तीफे पर फूट-फूटकर रोए अशोक चौधरी
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

