कुंदन कुमार,पटना। सीएम नीतीश कुमार ने आज सोमवार (30 मार्च) को एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया। वे अब राज्यसभा जाएंगे। नीतीश जल्द ही मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा दे सकते हैं। नीतीश के एमएलसी पद से इस्तीफा देने के बाद जदयू के नेताओं में भावुक माहौल हो गया। नीतीश के इस्तीफा पर कहलगांव से विधायक शुभानंद मुकेश की प्रतिक्रिया सामने आई है।
नीतीश ने मुझे विधायक बनाया- शुभानंद मुकेश
मीडिया से बातचीत के दौरान जदयू विधायक शुभानंद मुकेश ने कहा कि, 2020 में जब मैं चुनाव लड़ा तो हार गया था। मेरे पिता जी मुझे राजनीति में लाना चाहते थे। नीतीश कुमार ने हमको राजनीति में लाया। इस बार विधायक बना। उन्होंने एक पिता की तरह मुझे विधानसभा पहुंचाया।
निशांत को सीएम बनाने की मांग
शुभानंद मुकेश ने कहा कि, निश्चित तौर पर मुझे दुख है कि एक वटवृक्ष, जिसकी छाया हम लोगों को मिला करती थी। लेकिन ऐसा लग रहा है कि अब उस छाया की कमी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि, ऐसे कम ही नेता होते हैं, जो अपने लिए नहीं पूरे समाज के लिए काम करते हैं। शुभानंद मुकेश ने आगे कहा कि, नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कोई यहां पर सीएम नहीं बन सकता है। हम लोग चाहते हैं कि निशांत कुमार सीएम बने और उनके मार्गदर्शन में हम लोग और आगे बढ़े सबकी यही मांग है।
रोते नजर आए अशोक चौधरी
बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने नीतीश कुमार के MLC पद से इस्तीफे पर भावुक और रोते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि, मुझे नहीं लगता है कि उस तरह की राजनीतिक सोच वाले लोग नई पीढ़ी में रह गए हैं। जिस प्रकार से नीतीश कुमार ने बिहार को बांध कर रखा था, कोई दूसरा नीतीश कुमार नहीं हो सकता, ना कभी पैदा हुआ था ना कभी पैदा होगा।
बेटे की तरह किया प्यार- अशोक चौधरी
चौधरी ने आगे भावुक होते हुए कहा कि, राजनीति में एक पिता जितना अपने बेटे को स्नेह प्यार देता है, उतना नीतीश कुमार ने उन्हें दिया है। वहीं, जब उनसे यह पूछा गया की क्या नीतीश के इस्तीफा देने के पीछे कोई साजिश है? इसपर अशोक चौधरी ने कहा कि, कोई भी पॉलिटिकल निर्णय नीतीश कुमार का होता है।
ये भी पढ़ें- ‘बिहार में सफल हुआ BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश”, नीतीश के MLC पद से इस्तीफा देने पर राजद का बड़ा बयान
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

