अजयारविंद नामदेव, शहडोल। शहडोल में नशे के बढ़ते कारोबार ने अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। सड़क मार्ग पर लगातार सख्ती के बाद तस्करों ने ट्रेनों को अपना नया जरिया बना लिया है। लेकिन इस बार उनकी ये चालाकी ज्यादा देर तक नहीं चल पाई, जीआरपी पुलिस ने शहडोल रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर दो ऐसे तस्करों को रंगे हाथों पकड़ लिया, जो हीराकुंड एक्सप्रेस से जुड़े कर्मचारी ही निकले। लेकिन असली चुनौती उस नेटवर्क को ध्वस्त करना है जो रेल सेवाओं की आड़ में फल-फूल रहा है।
शहडोल जीआरपी उप निरीक्षक आरएम झरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिम बंगाल निवासी मृणाल कांत महतो और झारखंड निवासी दीपेश महतो शहडोल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2-3 पर एक संदिग्ध बैग के साथ ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर जीआरपी पुलिस की नजर उन पर पड़ी। जैसे ही पुलिस उनके पास पहुंची, दोनों आरोपी बैग लेकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया, तलाशी के दौरान बैग से 10 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है।
ये भी पढ़ें: मंदसौर में 50 लाख की एमडी ड्रग्स जब्त: लग्ज़री कार से तस्करी, ट्रक चालकों को बेचा था आरोपी
चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार आरोपी मृणाल कांत महतो हीराकुंड एक्सप्रेस में अटेंडरों का सुपरवाइजर है, जबकि उसका साथी दीपेश महतो उसी ट्रेन में बेडरोल अटेंडर के रूप में कार्यरत है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि दोनों आरोपी अपने पद का फायदा उठाकर ट्रेनों के माध्यम से गांजा तस्करी का नेटवर्क चला रहे थे। जीआरपी पुलिस अब इस मामले में अन्य संभावित लिंक और गिरोह के सदस्यों की तलाश में जुट गई है।
ये भी पढ़ें: नाबालिग से हैवानियत की हदें पार: लंच ब्रेक में स्कूल से घर लेकर गए, फिर कमरे में बंद कर बारी-बारी से किया दुष्कर्म, VIDEO भी बनाया
इस कार्रवाई से साफ है कि पुलिस नशे के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है, लेकिन तस्कर भी नए-नए तरीके अपनाकर कानून को चुनौती दे रहे हैं। शहडोल जीआरपी उप निरीक्षक आरएम झरिया ने बताया कि पश्चिम बंगाल निवासी मृणाल कांत महतो और झारखंड निवासी दीपेश महतो शहडोल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2-3 पर एक संदिग्ध बैग के साथ ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। रूटीन चेकिंग के दौरान उनको पकड़ कर उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से गांजा मिला। गांजा जब्त कर दोनों को गिरफ्तार किया गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

