Bihar Top News Today 30 march 2026: बिहार (BIHAR) में आज 30 मार्च को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
नीतीश ने एमएलसी पद से दिया इस्तीफा
बिहार की राजनीति में सोमवार को एक बड़ा संवैधानिक बदलाव देखने को मिला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद (MLC) की सदस्यता छोड़ दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर बिहार विधान परिषद से अपना इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री की ओर से उनका त्यागपत्र मंत्री विजय कुमार चौधरी और MLC संजय गांधी लेकर विधान परिषद सचिवालय पहुंचे। वहां उन्होंने सभापति अवधेश नारायण सिंह को इस्तीफा सौंपा, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। पढ़ें पूरी खबर…………
फूट-फूटकर रोए अशोक चौधरी
नीतीश के इस्तीफा देने पर उनके करीबी नेता और मंत्री अशोक चौधरी फूट-फूटकर रोते नजर आए। इस मौके पर अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने विकास की लकीर खींची थी, उनके बाद अब जो भी व्यक्ति बिहार की सीएम की कुर्सी पर बैठेगा उसके लिए उनकी तरह काम करना बड़ी चुनौती होगी। उन्होंने कहा कि, घोर से घोर विरोधी के लिए सम्मान रखना, बड़ी बात है। हमको नहीं लगता है कि उस तरह की सोच वाले नेता नए जेनरेशन में आएंगे। पढ़ें पूरी खबर……
राजद सांसद सुधाकर सिंह गिरफ्तार
राजद सांसद सुधाकर सिंह को उड़ीसा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल सुधाकर सिंह आज सोमवार (30 मार्च) को भुवनेश्वर में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, बिहार प्रभारी दिनेश सिंह, स्थानीय किसान नेता मन्नवर सहित कई किसानों को उड़ीसा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर…….
मुजफ्फरपुर में कारोबारी की गोली मारकर हत्या
बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले से सामने आया है, जहां बेखौफ बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में एक गिट्टी-बालू के कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पूरा मामला अहियापुर थाना क्षेत्र का है। बदमाशों ने बाजार समिति के सामने बाइक से ओवरटेक कर नगर के गिट्टी-बालू कारोबारी प्रभाकर सिंह को गोली मार दी औऱ फिर हवा में पिस्टल लहराते हुए मौके से फरार हो गए। पढ़ें पूरी खबर………..
गिरिराज ने राहुल गांधी को बताया अर्बन नक्सल
बीजेपी नेता और बिहार के बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने लोकसभा में अमित शाह के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, उन्होंने सच्चाई तथ्यों के साथ रखा है कांग्रेस नक्सलवाद और आतंकवाद की जननी है और जननी होते-होते अभी के नेता राहुल गांधी खुद अर्बन नक्सल बन गए हैं। पढ़ें पूरी खबर………..
पटना विश्वविद्यालय में भारी बवाल
पटना विश्वविद्यालय में सीएम नीतीश के कार्यक्रम के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला है। दरअसल विश्वविद्यालय के छात्र नेताओं ने मुख्यमंत्री के आने से पहले डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्र सीएम नीतीश के कार्यक्रम में नहीं बुलाए जाने को लेकर नाराज थे, जिसके खिलाफ उन्होंने अपना विरोध जताया। इस दौरान छात्र नेताओं के एक गुट ने नीतीश जिंदाबाद के नारे लगाए। तो वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ नारेबाजी की। पढ़ें पूरी खबर………..
महिला की संदिग्ध मौत के बाद तनाव का माहौल
मोतिहारी के कल्याणपुर थाना क्षेत्र से एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना बरहरवा महानंद गांव की है। मृतका की पहचान उमाशंकर महाराज की पत्नी मीना देवी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। मृतका के पति उमाशंकर महाराज ने अपने पड़ोसी त्रिलोकी शर्मा और अन्य लोगों पर पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर…………
रोहतास में 7 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
रोहता पुलिस ने जिले में 16 अलग-अलग आपराधिक कांडों का खुलासा करते हुए 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं। रोहतास एसपी रौशन कुमार ने बताया कि, यह सभी अपराधी शातिर हैं तथा विभिन्न आपराधिक वारदातों में शामिल रहे हैं। लूटपाट के अलावा यह लोग जानलेवा हमले जैसे मामलों में भी आरोपी हैं। पढ़ें पूरी खबर……..
असम की महिला मजदूर को मारी गोली
मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना में, सहरसा जिले के सदर थाना अंतर्गत धमसैनी (वार्ड 46) स्थित एक ईंट भट्ठे पर असम की महिला मजदूर को गोली मार दी गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भट्ठा संचालक ओवैस करनी उर्फ चुन्ना मियां को गिरफ्तार कर लिया है। घायल महिला, 35 वर्षीय मलिका बीबी को गंभीर हालत में निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर………
बीजेपी ने नीतीश को ठगा- तेजस्वी यादव
बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधान परिषद (MLC) पद से इस्तीफे ने हलचल तेज कर दी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसे सामान्य प्रक्रिया मानने से इनकार करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी ने साफ तौर पर कहा कि नीतीश कुमार को ठगा गया है और उनसे यह निर्णय दबाव में दिलवाया गया है। पढ़ें पूरी खबर………
ये भी पढ़ें- ‘बिहार में सफल हुआ BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश”, नीतीश के MLC पद से इस्तीफा देने पर राजद का बड़ा बयान
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

