शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में चल रहे युवा विधायकों के सम्मेलन में कांग्रेस के युवा विधायक और उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने फ्रीबीज योजनाओं पर खुलकर अपनी राय रखी। कटारे ने कहा कि देश में फ्री की रेवाड़ी बंद होनी चाहिए, चाहे किसी भी पार्टी की सरकार हो। उन्होंने जोर देकर कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए ऐसी योजनाएं हानिकारक हैं।

मुख्य बातें जो हेमंत कटारे ने कहीं

  • एक जनप्रतिनिधि बनने के बाद हम कमजोर हो जाते हैं क्योंकि हमेशा यह चिंता रहती है कि कोई नाराज न हो जाए।
  • नाराजगी से घबराते रहेंगे तो देश की सेवा कब करेंगे?
  • महिलाओं के अकाउंट में 10 हजार रुपये डालकर क्या उन्हें सशक्त बना रहे हैं? ऐसे तरीके से महिलाएं सशक्त नहीं बन सकतीं।
  • हर महिला के अंदर काबिलियत है, उन्हें पैसे देने की बजाय उनकी क्षमता को निखारना चाहिए।
  • पैसा देना है तो गरीबों को एजुकेशन और हेल्थ पर खर्च करना चाहिए।
  • जब लोगों को बिना मेहनत के पैसा मिलता रहेगा तो आवश्यकता खत्म हो जाएगी और आविष्कार व नवाचार सामने नहीं आएंगे।

READ MORE: उज्जैन में होगा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’, प्राचीन ज्ञान परंपरा और आधुनिक अंतरिक्ष विज्ञान पर होगा वैश्विक मंथन, CM डॉ. मोहन होंगे शामिल

ब्यूरोक्रेट्स की जवाबदेही तय होना चाहिए

युवा विधायकों के सम्मेलन में हेमंत कटारे ने IAS और IPS की जवाबदेही तय होने पर भी बोला, कटारे ने कहा नौकरी मिलने के बाद देश के ब्यूरोक्रेट्स को ऐसा लगता है अब उनकों 62 साल तक कोई नहीं हटा सकता है काम करें या ना करें। ब्यूरोक्रेट्स की भी जवाबदेही तय होना चाहिए, जैसे हर पांच साल में जनप्रतिनिधियों के कामकाज फैसला जनता करती है सही होंगे तो जीतेंगे और गलत होंगे तो हार जाएंगे।

विधायक हेमंत कटारे ने साफ कहा कि देश में चल रही सभी फ्रीबीज योजनाएं बंद होनी चाहिए। यह बयान युवा विधायकों के दो दिवसीय सम्मेलन में दिया गया, जिसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के युवा विधायक शामिल हैं। सम्मेलन में लोकतंत्र, भविष्य की संभावनाओं और युवा नेतृत्व की भूमिका पर चर्चा हो रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m