Thalapathy Vijay Net Worth: अभिनय से राजनीति में आए तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) के संस्थापक अध्यक्ष विजय ने राजनीति की पिच पर अपनी पहली बड़ी पारी की शुरुआत कर दी है।तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में साउथ सुपरस्टार थलापति विजय पेरंबूर और त्रिची ईस्ट सीट से चुनाव लड़ेंगे। चुनाव के लिए दाखिल अपने नामांकन पत्र के साथ विजय (52) ने दाखिल किए गए अपने चुनावी हलफनामे में लगभग 603.20 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति घोषित की है। वहीं पत्नी संगीता के पास कुल 15.76 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
चुनाव आयोग को दिए ब्यौरे के मुताबिक विजय के सेविंग अकाउंट में 213 करोड़ रुपये है। वहीं 10 घर और करोड़ों की गाड़ियां है। थलपति विजय के पास 6 करोड़ की लग्जरी गाड़ियां और करोड़ों के जेवरात है। विजय के पास 10 घर हैं, जो नीलंकरई, उरूर, मायलापुर, पडुर, कोराट्टूर, सालीग्रामम और शोलिंगनल्लूर में स्थित हैं।

रिटर्निंग ऑफिसर को सौंपे गए हलफनामे में अभिनेता-राजनेता ने खुलासा किया कि उनके पास 404.58 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। उनकी अचल संपत्ति, जिसमें कोडाइकनाल में कृषि भूमि और चेन्नई भर में वाणिज्यिक और आवासीय संपत्तियां शामिल हैं, का मूल्य लगभग 198.62 करोड़ रुपये है। हलफनामा के मुताबिक, टीवीके अध्यक्ष के पास कई करोड़ रुपये मूल्य की महंगी गाड़ियां भी हैं, जिनमें बीएमडब्ल्यू 530, टोयोटा लेक्सस, टोयोटा वेलफायर और बीएमडब्ल्यू आई7 शामिल हैं। उनके पास 883 ग्राम सोने के गहने और 15 लाख रुपये के चांदी के सामान हैं। विजय पर बैंकों या वित्तीय संस्थानों की कोई देनदारी या बकाया राशि नहीं है और वित्तवर्ष 2024-25 में उनकी कुल आय 184.53 करोड़ रुपये थी।

थलापति विजय के पास लग्जरी गाड़ियों का शानदार कलेक्शन
थलापति विजय के पास कई महंगी गाड़ियां हैं। इनमें लगभग 3 करोड़ रुपए की टोयोटा लेक्सस भी शामिल है। विजय के वाहनों की कुल कीमत 7.45 करोड़ रुपए आंकी गई है। फिल्म के पास कौन-कौन सी कार और मोटरसाइकिल:-
- Toyota Lexus (कीमत 3 करोड़ रुपए
- 2 BMW
- Toyota Vellfire
- Maruti Swift
- TVS XL Super (कीमत 67,000 रुपए)

पत्नी के लिए थलापति के करोड़ों के इंवेस्टमेंट
TVK अध्यक्ष ने पत्नी संगीता की अलग से संपत्ति घोषित की है। संगीता के पास कुल 15.76 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसमें 15.51 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 25 लाख रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। घोषणा पत्र के मुताबिक, थलापति विजय ने पत्नी संगीता सोर्नालिंगम के लिए बड़े इन्वेस्टमेंट किए हैं, जिनका ब्यौरा इस प्रकार है:-
- इंडियन बैंक में 25 करोड़ रुपए की FD
- एक्सिस बैंक में 40 करोड़ रुपए की FD
- एचडीएफसी बैंक में 20 करोड़ रुपए की FD
- 391 सोवरेन सोने के गहने
विजय के खिलाफ कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं
विजय ने हलफनामे में कहा है कि उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं है। उन्होंने 1989 और 1991 में क्रमशः 10वीं और 12वीं की पढ़ाई प्राइवेट माध्यम से पूरी की है। विजय 23 अप्रैल को तमिलनाडु विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव में पेरम्बूर और तिरुचि पूर्व, दो सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

75 करोड़ लोन दिए
हलफनामे के मुताबिक विजय ने टीवीके के महासचिव एन आनंद को तीन करोड़ रुपये, पिता एस ए चंद्रशेखर को 3.02 करोड़ रुपये, मां शोभा शेखर को 8.71 लाख रुपये, ए एल पी एंटोनियस ब्रिटो और कोकिलाम्बल एजुकेशनल ट्रस्ट को 20-20 करोड़ रुपये और विद्या चैरिटेबल ट्रस्ट को 5.84 करोड़ रुपये दिये हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

