लिएंडर पेस भारत के सबसे महान और सफल पूर्व टेनिस खिलाड़ी हैं. सियासी गलियारों से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस ने भाजपा का दामन थाम लिया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले उनका यह कदम राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा का विषय बन गया है। पेस, जो भारत के सबसे सफल टेनिस खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और भाजपा नेता सुकांता मजुमादर भी मौजूद रहे। पेस का पार्टी में शामिल होना पश्चिम बंगाल की राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

फिलहाल पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल गर्म होता जा रहा है और सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीति मजबूत करने में जुटे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

https://lalluram.com/nirmala-sitharaman-releases-bjps-sankalp-patra-for-assam-elections

बीजेपी में शामिल होने के बाद लिएंडर पेस ने कहा कि यह मेरे जीवन का बड़ा दिन है. मैं प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और नितिन नवीन को धन्यवाद देना चाहता हूं. बीजेपी ने मुझे इस देश के लोगों और युवाओं की सेवा करने का जो मौका दिया है, उसके लिए मैं उनका आभारी हूं. बीजेपी की सदस्यता पर्ची मेरे ऊपर एक जिम्मेदारी है.

लिएंडर पेस इससे पहले करीब चार साल पूर्व गोवा में तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ली थी। हालांकि गोवा चुनाव के बाद पार्टी में उनकी सक्रियता नहीं देखी गई। भाजपा की ओर से यह बात सामने आ रही थी कि नितिन नवीन और उनकी पार्टी चाहती हैं कि लिएंडर पार्टी का झंडा थामे।

बता दें कि लिएंडर पेस से पहले भी तमाम खिलाड़ी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. कुछ ने तो चुनाव भी लड़ा और कुछ मंत्री और  राज्यसभा सांसद भी बने. लिएंडर पेस से पहले भी अलग-अलग खेलों के तमाम खिलाड़ी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। इन खिलाड़ियों में कुछ ने चुनाव लड़ा और कुछ मंत्री और कुछ राज्यसभा सांसद भी बने। 

साल 2024 में रविंद्र जडेजा ने बीजेपी ज्वाइन की थी। वह बीजेपी के सदस्य हैं लेकिन अभी उनके पास चुनावी पद नहीं है।रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा पहले से गुजरात में BJP की MLA हैं।

शूटिंग प्लेयर राज्यवर्धन सिंह राठौर ने 2004 के आसपास बीजेपी ज्वाइन की थी। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे हैं। अब तक बीजेपी में शामिल होकर राजनीति में सबसे ऊंचे पद पर पहुंचने वाले खिलाड़ी राज्यवर्धन सिंह राठौर रहे हैं।

लिएंडर पेस के बीजेपी में शामिल होने से युवा तो आकर्षित होंगे हीं, खेल प्रेमियों के बीच अच्छा संदेश जाएगा। बीजेपी को पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में फायदा हो सकता है क्योंकि लिएंडर पेस कोलकाता से जुड़े हैं और वहां उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। यानी एक बड़े वोट बैंक को आकर्षित किया जा सकता है। इसके अलावा अगर पेस को उम्मीदवार बनाया जा सकता है तो अपर-मिडिल क्लास और शहरी वोट बैंक पर असर पड़ेगा। पेश को बीजेपी में लाने से युवाओं का वोट प्रतिशत बढ़ेगा तो उसका बीजेपी को फायदा मिल सकता है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m