मुजफ्फरनगर. एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक ही परिवार के 4 लोगों की घर में लाश मिली है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारो की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है. पुलिस घटना की हर एंगल से जांच में जुट गई है. फिलहाल मौत के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है.
इसे भी पढ़ें- मैं तुम्हारे साथ…पत्नी की बात सुनकर गुस्से से टावर में चढ़ गया युवक, घंटों किया हाईवोल्टेज ड्रामा, फिर जो हुआ…
बता दें कि पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरवट इलाके का है. जहां पति-पत्नी और 2 बच्चों की लाश मिली है. घटना की जानकारी तब हुई, जब सुबह परिवार का कोई भी सदस्य दिखाई नहीं दिया. जिसके बाद युवक का भाई घर पर पहुंचा और उसने घर के अंदर सभी की लाश देखी. नजारा देखते ही चीख पड़ा, जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई. लोगों ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी.
इसे भी पढ़ें- ‘PDA में A का मतलब अतीक, आतंकवाद और…’, संगीत सोम का अखिलेश पर बड़ा हमला, कहा- मायावती की हत्या की साजिश तक रची गई
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई. जहां पति की लाश फंदे से लटकी थी. वहीं पत्नी की लाश जमीन पर पड़ी थी. दोनों बच्चे बिस्तर पर मृत अवस्था में मिले. पुलिस ने सभी की लाश को पीएम के लिए भेजा है. मृतकों की पहचान इरशाद (32), पत्नी नूरीन (28), बेटा आहिल (2) और 1 माह की बेटी अक्शा के रूप में हुई है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. मौत की वजह पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी को बताया जा रहा है. हालांकि, अभी कारण स्पष्ट नहीं है. जांच के बाद ही साफ हो पाएगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

