चंडीगढ़। पंजाब में नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों को अप्रैल के महीने से बड़ा खर्च पड़ने वाला है। इसका कारण नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी है। अब लगभग राज्य के सभी टोल प्लाजा पर कम से कम 5 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें आज रात से लागू हो जाएंगी।
यह होंगी दरे
- लाडोवाल प्लाजा पर अब नई दरें इस प्रकार होंगी
- कार के सिंगल साइड के लिए अब ₹220 के बजाय ₹225 देने होंगे।
- वहीं आने-जाने के लिए ₹335 की जगह ₹340 चुकाने होंगे।
- LCV/LGV/मिनी बस के सिंगल यात्रा के लिए अब ₹365 (पहले ₹360)।
- वहीं आने-जाने के लिए ₹550 (पहले ₹545) लगेंगे।
- मंथली पास 340 के जगह 350 मासिक पास में भी ₹10 की मामूली बढ़ोतरी की गई है।
- सालाना पास पर ₹75 का बोझ

इस कारण बढ़ाई गई दरें
टोल टैक्स की दरों का निर्धारण होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) के आधार पर किया जाता है। सड़क की लंबाई, फ्लाईओवर, अंडरपास और दी जाने वाली सुविधाओं के आधार पर यह शुल्क तय होता है। इस बार एनुअल रिवीज़न प्रोसेस के तहत करीब 2.5% से 10% तक का संशोधन किया गया है।
- IPL-2026 PBKS vs GT: आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब और गुजरात आमने-सामने, मुल्लांपुर में पहले बल्लेबाजी करेगी गुजरात, देखें प्लेइंग-11
- शिप्रा किनारे नग्न हालत में मिला शव, गले में शू-लेस बंधी; पहचान अब तक नहीं, CCTV और FSL जांच शुरू
- सहरसा में DRDA निदेशक वैभव कुमार के कई ठिकानों पर EOU की छापेमारी, 7 घंटे तक चली रेड में जानें क्या कुछ निकला?
- बेंगलुरु में दर्दनाक हादसा, फंदे पर झूलती पति की लाश देख 17वीं मंजिल से कूदी टेक प्रोफेशनल पत्नी ; पुलिस ने शुरू की जांच
- बठिंडा सुसाइड केस में पुलिस सख्त: कांग्रेस नेता के बेटे की आत्महत्या मामले में 3 बिल्डरों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
