शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में इस बार गर्मी पहले ही अपना कहर दिखाने लगी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 15 अप्रैल से राज्य में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। सबसे ज्यादा ग्वालियर-चंबल संभाग तपेगा, जबकि इंदौर, भोपाल, उज्जैन और सागर संभाग भी गर्मी की चपेट में रहेंगे।
अप्रैल की शुरुआत आंधी-बारिश से
अप्रैल माह की शुरुआत हालांकि तेज आंधी और बारिश के साथ हो रही है। IMD भोपाल ने 1 से 4 अप्रैल तक प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में मौसम अलर्ट जारी किया है। 29 जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। इनमें इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, भोपाल समेत प्रमुख जिले शामिल हैं।
ओले गिरने और आंधी-बारिश की संभावना
- 12 जिलों में ओले गिरने की संभावना है।
- 41 से ज्यादा जिलों में आंधी के साथ बारिश हो सकती है।
- धार जिले के कुक्षी और मनावर क्षेत्र में बुधवार रात को ओले गिर चुके हैं।
- कई जिलों में रात के समय अचानक मौसम बदला और तेज हवाएं चलीं।
15 अप्रैल के बाद तापमान में तेज उछाल
IMD के वैज्ञानिकों के मुताबिक, 4 अप्रैल के बाद मौसम साफ होने के साथ तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। 15 अप्रैल के आसपास ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में दिन का तापमान 42-44 डिग्री तक पहुंच सकता है। अन्य संभागों में भी तापमान 40 डिग्री के पार जाने की संभावना है। यह मौसम परिवर्तन अप्रैल के पहले सप्ताह में बारिश और आंधी के रूप में राहत देगा, लेकिन उसके बाद लू और भीषण गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

