प्रदीप मालवीय, उज्जैन। लोकतंत्र में नागरिकों की भागीदारी को मजबूत करने हेतु युवा विधायकों की भूमिका, विकसित भारत, 2047 में युवा विधायकों के दायित्व एवं चुनौतियां, आदि विषयों पर चर्चा एवं जानकारी साझा करने के लिए राजधानी भोपाल में आयोजित 2 दिवसीय “युवा विधायक सम्मेलन में भाग लेने के बाद छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधायकों ने उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और अपनी विधानसभा प्रदेश और देश के कुशलक्षेम की कामना की।
READ MORE: बॉलीवुड सितारे पहुंचे महाकाल के दरबार: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने दर्शन कर लिया बाबा का आशीर्वाद, नंदी के कान में बोली मनोकामना
मध्य प्रदेश विधानसभा द्वारा भोपाल में आयोजित 2 दिवसीय ‘युवा विधायक सम्मेलन’ में सम्मिलित छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा के सदस्यों रविन्द्र सिंह भाटी, बालेश्वर साहू आदि ने मय सहयोगियों के लगभग 50 सदस्यगण ने विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकाल के दर्शन लाभ लिए इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा सभी सदस्यों का स्वागत एवं सत्कार किया गया । दर्शन के लिए पहुंचे विधायकों ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है जो हमने बाबा महाकाल के दर्शन किए, विधायक सम्मेलन में बहुत कुछ सीखने को मिला है।
READ MORE: Exclusive: MP में जीतू पटवारी के नेतृत्व पर उठे सवाल: युवक कांग्रेस की बैठक में खुलकर हुई शिकायतें, मंच पर मौजूद थे पीसीसी चीफ
वहीं अन्य विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष का धन्यवाद देना चाहते हैं कि तीनों राज्यों के विधायकों को यहां बुलाकर अपनी बातें रखने का मौका दिया । सम्मेलन में शामिल होने के बाद उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल और काल भैरव के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है और बाबा से प्रार्थना की है कि हमारे क्षेत्र विधानसभा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान सहित देश के अंतिम छोर के नागरिक के कुशलक्षेम की प्रार्थना की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

