रूस का एक सैन्य विमान बुधवार, 1 अप्रैल को क्रीमिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस घटना में 29 लोगों की मौत हो गई. रूस की समाचार एजेंसी TASS ने रूस के रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि क्रीमिया के ऊपर उड़ान भर रहे मिलिट्री विमान एंटोनोव-26 परिवहन विमान से संपर्क टूट गया. बाद में यह विमान पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह घटना क्षेत्र में रूसी विमानन के लिए एक और बड़ा झटका मानी जा रही है.

रूस का एक सैन्य परिवहन विमान क्रीमिया में एक पहाड़ी से टकराकर क्रैश हो गया है. इस भीषण हादसे में विमान में सवार सभी 29 लोगों की मौत की खबर है.

रूस के क्रीमिया से बुधवार सुबह एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है. यहां रूसी सेना का एक An-26 विमान एक ऊंची पहाड़ी से टकराकर हादसे का शिकार हो गया है. इस भीषण हादसे में विमान में सवार सभी 29 लोगों की जान चली गई है. बताया जा रहा है कि विमान में 23 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स सवार थे.

TASS ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विमान पर किसी बाहरी हमले या नुकसान के संकेत नहीं मिले हैं. दुर्घटना का संभावित कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है. रक्षा मंत्रालय की एक जांच समिति मौके पर जांच कर रही है.

हालांकि, जांच एजेंसियां अभी मौके पर सुराग जुटा रही हैं, लेकिन शुरुआती रिपोर्टों में तकनीकी खराबी को इस आपदा की वजह बताया जा रहा है. यह है कि इस हादसे में किसी के भी बचने की खबर नहीं है.

यह हादसा उस वक्त हुआ जब विमान ब्लैक सी के पास क्रीमियाई प्रायद्वीप के ऊपर से गुजर रहा था. रूसी न्यूज एजेंसियों के मुताबिक, क्रैश होने से कुछ समय पहले ही विमान का कंट्रोल रूम से संपर्क अचानक टूट गया था. काफी तलाश के बाद जब विमान की लोकेशन मिली, तो पता चला कि वह सीधे एक पहाड़ी से जा टकराया है. वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि हादसे वाली जगह से अब तक किसी के भी बचने की पुष्टि नहीं हुई है.

विमान का मलबा बरामद कर लिया गया है, लेकिन अभी भी कई सवाल बने हुए हैं कि आखिर यह हादसा हुआ कैसे.

न्यूज एजेंसी RIA की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, इस क्रैश की वजह कोई तकनीकी खराबी हो सकती है. हालांकि, रूसी सैन्य अधिकारियों ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. यह इलाका सुरक्षा के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है, फिलहाल, पूरा ध्यान हादसे वाली जगह से सबूत और ब्लैक बॉक्स जुटाने पर है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m