जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सेना ने मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया है। सेना की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि 31 मार्च 2026 की रात को रुक-रुक कर हो रही गोलीबारी के बीच घेराबंदी को रणनीतिक रूप से पुनर्गठित किया गया। इसके बाद सेना ने सुनियोजित जवाबी कार्रवाई करते हुए प्रभावी ढंग से एक आतंकवादी को मार गिराया है। ऑपरेशन अभी भी जारी है।

गांदरबल में चल रहे सुरक्षा ऑपरेशन में एक आतंकी मारा गया है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और ड्रोन की मदद से बाकी आतंकियों की तलाश जारी है।

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में सेना ने बुधवार सुबह एक आतंकवादी को ढेर कर दिया। यह ऑपरेशन मंगलवार रात से जारी था। एक अधिकारी ने बताया कि खास इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर, पुलिस और सेना की एक जॉइंट टीम ने मंगलवार शाम को घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। एक आतंकी के छिपे होने की जानकारी मिली। अंधेरे की वजह से ऑपरेशन रोक दिया गया था। सुबह आतंकी को मार गिराया गया।

इससे पहले फरवरी में सेना ने जम्मू-कश्मीर में 6 आतंकवादियों को मार गिराया था। किश्तवाड़ के चतरू में 3 आतंकी ढेर हुए थे। वहीं 4 फरवरी को भी चतरू में ही सुरक्षाबलों ने जैश के ही एक आतंकी को मार गिराया था। वहीं, उधमपुर जिले में भी गुफा में छिपे जैश के 2 आतंकियों को ग्रेनेड विस्फोट में मार गिराया गया था।

श्रीनगर स्थित चिनार कोर (इंडियन आर्मी) ने जानकारी दी कि 31 मार्च की रात से जारी ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने रणनीतिक तरीके से घेरा मजबूत किया। बीच बीच में हो रही फायरिंग के दौरान सेना ने संतुलित और सटीक जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आतंकी मारा गया।

सेना के अनुसार ऑपरेशन अभी खत्म नहीं हुआ है और इलाके में सर्च जारी है। सुरक्षाबलों ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए ड्रोन यानी यूएवी की मदद ली है ताकि छिपे आतंकियों की सटीक लोकेशन का पता लगाया जा सके। इसके अलावा अतिरिक्त जवानों को भी मौके पर तैनात किया गया है, जिससे किसी भी आतंकी को भागने का मौका न मिले।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m