अमृतसर। पंजाब स्टेट वेयरहाउस के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में नाम आने के बाद इस्तीफा देने वाले पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर को आज दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। उनका तीन दिनों का पुलिस रिमांड आज समाप्त हो रहा है, जिसके चलते अमृतसर पुलिस उन्हें कोर्ट लेकर पहुंचेगी।
गौरतलब है कि डीएम गगनदीप रंधावा ने 21 मार्च को अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने लालजीत भुल्लर, उनके पिता और निजी सहायक (PA) के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था। इसके बाद अमृतसर पुलिस ने फतेहगढ़ साहिब पुलिस की मदद से भुल्लर को मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार किया था।

रिमांड के दौरान जांच
इससे पहले 24 मार्च को अमृतसर कोर्ट ने भुल्लर को पांच दिनों के रिमांड पर भेजा था। पुलिस ने इस दौरान उनसे गहन पूछताछ की और मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की। पांच दिनों की अवधि पूरी होने पर पुलिस ने इकट्ठा किए गए सबूत अदालत के समक्ष पेश किए थे, जिसके बाद कोर्ट ने पूछताछ के लिए रिमांड को तीन दिन और बढ़ा दिया था।
विवादों से पुराना नाता
यह पहली बार नहीं है जब लालजीत भुल्लर विवादों में घिरे हैं। इससे पहले भी वह लाल किले की हिंसा, जातिगत टिप्पणियों और मंत्री बनने के बाद किए गए स्टंटों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। हालांकि, पिछले विवादों में उन्हें अपनी पार्टी और सरकार का समर्थन मिलता रहा और वे माफी मांगकर या स्पष्टीकरण देकर बचते रहे, लेकिन इस बार एक सरकारी अधिकारी की आत्महत्या के गंभीर मामले ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
- मां-बेटे ने खाया वंदे भारत एक्सप्रेस का खाना, महिला के सूजे होंठ; बेटे की स्थिति हुई गंभीर, IRCTC का जवाब- हमारा खाना बिल्कुल सुरक्षित
- देवभूमि में किसानों की आय बढ़ाने के लिए बड़ी पहल, ITBP और उत्तराखंड औद्यानिक परिषद के बीच हुआ MOU, सीएम धामी बोले- स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा
- पाकिस्तान ने भारतीय सेना के ड्रोन पर फायरिंग कीः पहलगाम आतंकी वर्षी से चंद दिन पहले पाक की नापाक हरकत, दोनों देशों के बीच सीमा पर फिर बढ़ा तनाव
- बीकानेर में स्पा की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, कार के पास हो रही थी सौदेबाजी, पुलिस ने मारा छापा
- PBKS vs GT, IPL 2026: जीत के बाद भी श्रेयस अय्यर को लगा ‘440 वोल्ट’ का झटका, अर्शदीप की एक गलती की मिली बड़ी सजा
