भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम-2026 में ‘स्कूल चले अभियान’ की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 1 अप्रैल से 4 अप्रैल तक यह अभियान चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य हर बच्चे को स्कूल से जोड़ना है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर घोषणा की कि दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को स्कूल आने-जाने में सुविधा देने के लिए 4 लाख साइकिलें अगले 3-4 महीनों में वितरित की जाएंगी। इसके अलावा सरकार विद्यार्थियों को किताबें, गणवेश की राशि और अन्य आवश्यक सुविधाएं मुहैया करा रही है।
ड्रॉपआउट दर शून्य पर पहुंची
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में ड्रॉपआउट की स्थिति को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है, जो शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है। प्रदेश में कुल नामांकन में 19.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि शासकीय विद्यालयों में यह बढ़ोतरी 32.4 प्रतिशत तक पहुंच गई है। इस वर्ष 1 करोड़ 45 लाख नामांकन का लक्ष्य रखा गया है। कक्षा 1, 6 और 9 में प्रवेश प्रक्रिया को और सरल बनाया गया है।
मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं और योजनाएं
- नई शिक्षा नीति-2020 के तहत 49 नई हिंदी किताबें तैयार कर 69 जनजातीय क्षेत्रों में वितरित की जा रही हैं।
- अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 1913 छात्रावास संचालित किए जा रहे हैं, जिनकी कुल क्षमता 95 हजार है।
- अनुसूचित जाति के 25,439 विद्यालयों में लगभग 20 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
- अब तक55 लाख विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म वितरित की जा चुकी है।
- वर्ष 2024-25 में 99,710 और 2025-26 में 94,306 विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए गए।
- 75% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप देने की प्रतिबद्धता।
- इस वर्ष के बजट में ₹250 करोड़ का प्रावधान कर टॉप करने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी देने की योजना शुरू की गई है।
शिक्षक नियुक्ति पर जोर
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 76,325 शिक्षकों की नियुक्ति कर शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। सांदीपनि विद्यालय और पीएम श्री स्कूल आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर बच्चों के सर्वांगीण विकास का केंद्र बन रहे हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, हमारा संकल्प है कि हर बच्चा स्कूल आए, पढ़े-लिखे और अपने जीवन में आगे बढ़े। 55 जिलों और 50 हजार से अधिक गांवों में ‘स्कूल चले अभियान’ के माध्यम से हर बच्चे को स्कूल पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

