अप्रैल में बैंक छुट्टियों की भरमार... कुल 14 दिन बंद रहने वाले हैं बैंक

अप्रैल महीने में बैंक से जुड़े काम करने से पहले छुट्टियों का ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि इस महीने कुल 14 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं.

1 अप्रैल को नए वित्त वर्ष की शुरुआत होने के कारण पूरे देश में बैंकों में आम ग्राहकों के कामकाज नहीं होंगे.

इसके अगले दिन 2 अप्रैल को मोंडी गुरुवार के चलते केरल के कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे.

3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के मौके पर अहमदाबाद, भोपाल, बेंगलुरु, देहरादून, गुवाहाटी, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, दिल्ली, पटना, रायपुर और शिमला जैसे कई शहरों में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी.

वहीं 5 अप्रैल को रविवार होने से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे और 11 अप्रैल को दूसरे शनिवार के कारण भी सभी बैंकों में छुट्टी रहने वाली है.

12 अप्रैल को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी होगी. 14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती, बैसाखी और अन्य त्योहारों के चलते अगरतला, अहमदाबाद

बेंगलुरु, भुवनेश्वर, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, लखनऊ, मुंबई, पटना और रांची समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे.

15 अप्रैल को बंगाली नववर्ष, बोहाग बिहू, विशु और हिमाचल दिवस के कारण अगरतला, गुवाहाटी, ईटानगर, कोच्चि, कोलकाता, शिमला और तिरुवनंतपुरम में छुट्टी रहेगी.

जबकि 16 अप्रैल को बोहाग बिहू के चलते गुवाहाटी में बैंक नहीं खुलेंगे.

इसके बाद 19 अप्रैल को रविवार, 20 अप्रैल को बसव जयंती और अक्षय तृतीया के कारण बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे.

21 अप्रैल को गरिया पूजा के चलते अगरतला में छुट्टी रहेगी. वहीं 25 अप्रैल को चौथा शनिवार और 26 अप्रैल को रविवार होने की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहने वाले हैं.