मुजफ्फरपुर। शहर में एक सरफिरे आशिक का हाई-वोल्टेज ड्रामा पूरे 6 घंटे तक चला। प्रेमिका की दूसरी जगह शादी तय होने से नाराज प्रेमी 120 मीटर ऊंचे टावर पर चढ़ गया। पुलिस ने जब उसे सीधे ससुराल ले जाने और थाने में शादी कराने का लिखित भरोसा दिया, तब जाकर वह नीचे उतरा।
गर्लफ्रेंड की शादी तय होने से था नाराज
मामला मुजफ्फरपुर जंक्शन इलाके का है। पारू धरफरी निवासी अनीश मंगलवार शाम मुंबई जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन बुधवार सुबह करीब 8 बजे वह मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। अनीश का आरोप है कि देवरिया की रहने वाली उसकी प्रेमिका ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन अब उसके परिजन उसकी शादी कहीं और तय कर रहे हैं। टावर के ऊपर से ही उसने पुलिस (डायल 112) को फोन कर अपनी व्यथा सुनाई और कूदने की धमकी दी।
पुलिस का ससुराल वाला ऑफर और लिखित आश्वासन
मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड के सामने युवक को नीचे उतारना बड़ी चुनौती थी। टावर की ऊंचाई अधिक होने के कारण फायर ब्रिगेड की सीढ़ियां भी कम पड़ गईं। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने मनोवैज्ञानिक तरीका अपनाया। पुलिस ने नीचे से चिल्लाकर कहा तुम नीचे आ जाओ, हम लिखकर देते हैं कि पूरा प्रशासन तुमको तुम्हारे ससुराल लेकर चलेगा। चंदा इकट्ठा करके थाने में ही तुम्हारी शादी कराई जाएगी। इस अनूठे वादे और लिखित भरोसे के बाद अनीश का गुस्सा शांत हुआ।
6 घंटे का ड्रामा
करीब 6 घंटे तक चले इस ड्रामे के बाद दोपहर को युवक नीचे उतरा। पुलिस उसे तुरंत थाने ले गई, जहां दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाया गया। घंटों चली बातचीत और पुलिस की मध्यस्थता के बाद दोनों परिवारों के बीच शादी को लेकर समझौता (सेटलमेंट) हो गया। युवक ने बताया कि छठ के समय गांव में उसकी मुलाकात युवती से हुई थी और वे 6 महीने से रिश्ते में थे। फिलहाल, पुलिस की सूझबूझ से एक बड़ी अनहोनी टल गई और प्रेमी को उसकी मंजिल मिल गई।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

