उत्तर प्रदेश के IAS अफसर रिंकू सिंह राही ने यह इल्जाम लगाते हुए इस्तीफा दे दिया कि उनको लंबे समय से पोस्टिंग नहीं दी जा रही है. नहीं कोई काम दिया जा रहा है. वो उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद से संबद्ध है. उनके पास नही कोई काम और नहीं गरिमापूर्ण कार्य आवंटन. अपने विस्तृत पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें काम करने का अवसर नहीं दिया गया और “संवैधानिक व्यवस्था के समानांतर एक अलग सिस्टम” चल रहा है. इस पर अखिलेश यादव ने कहा है कि पीडीए की सरकार आएगी तो सबको उचित सम्मान और स्थान देगी.
अखिलेश ने एक्स पर लिखा कि ‘कुशल अधिकारियों की भाजपा सरकार में कोई अहमियत नहीं है. भाजपा में तो उनकी पूछ है जिनकी चोरी के पैसों की ही चोरी हो जाती है या जो निवेश तक में 5 प्रतिशत का प्रवेश शुल्क वसूल लेते हैं.’
इसे भी पढ़ें : IAS रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, चंद्रशेखर आजाद रावण ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- यह स्थिति बेहद चिंताजनक और सवालों से भरी
अखिलेश ने आगे लिखा कि ‘हर अच्छे अधिकारी से हमारी मांग है कि भावावेश में आकर कोई फैसला न करें, बुरे दिन जानेवाले हैं. पीडीए सरकार आएगी और सबको उचित मान-सम्मान-स्थान देगी क्योंकि पीडीए की सरकार जनता की सरकार होगी, जो समस्याओं के समाधान और असमानताओं को दूर करने के लिए सच में विकास के काम करेगी. क्वॉलिटी वर्क और तय समय सीमा के अंदर काम को पूरा करने के लिए हमेशा ही बेहतरीन ऑफिसर्स की जरूरत पड़ती है. अपने काम में पारंगत अधिकारियों की हमने हमेशा कद्र की है और आगे भी करेंगे.’
सपा प्रमुख ने कहा कि ‘पीड़ित अधिकारी हो या कर्मचारी सभी भाजपा को हटाने के लिए पीडीए के साथ हैं. ’पीड़ा’ बढ़ रही है, इसीलिए ‘पीडीए’ बढ़ रहा है क्योंकि ‘जो पीड़ित, वो पीडीए’.’
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

