मेरठ. सौरभ हत्याकांड मामले में कोर्ट कल फैसला सुना सकती है. मामले में अब तक कुल 19 गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं. वहीं कल यानी गुरुवार को कोर्ट में अंतिम गवाह के बयान दर्ज किए जाएंगे. जिसके बाद न्यायधीश कातिल मुस्कान और साहिल को सजा सुना सकते हैं. एक बार फिर मामले में सभी की निगाहें टिकी हुई हैं.

इसे भी पढ़ें- कानून गया तेल लेने! महिला ने सरेआम पुलिसकर्मी पर बरसाए थप्पड़, तमाशबीन बने रहे सहयोगी, VIDEO वायरल

बता दें कि यह पूरा मामला मेरठ के इंदिरा नगर का है. जहां, सौरभ राजपूत नाम के मर्चेंट नेवी की निर्मम हत्या ( Meerut Saurabh Murder) कर दी थी. सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस जांच में पता चला कि सौरभ और मुस्कान ने साल 2017 में लव मैरिज की थी. इस शादी से उसकी बेटी भी है, जिसका जन्म साल 2019 में हुआ. शादी के बाद मुस्कान के खातिर सौरभ ने मर्चेंट नेवी की नौकरी भी छोड़ दी थी. लव मैरिज और नौकरी छोड़ने की वजह से सौरभ का अपने परिजनों से विवाद होना लगा. बात इतनी बिगड़ी कि सौरभ पत्नी के साथ किराए के मकान में रहने लगा.

इसे भी पढ़ें- क्या यही सपा की राजनीति है? नकली नोटों की फैक्ट्री को लेकर भाजपा अध्यक्ष ने साधा निशाना, अखिलेश यादव से पूछा तीखा सवाल

पुलिस ने बताया कि बेटी के जन्म के बाद मुस्कान का सौरभ ( Meerut Saurabh Murder ) के दोस्त साहिल के साथ चक्कर चलने लगा. जिसकी जानकारी सौरभ को लगी और दोनों के बीच इतना विवाद हुआ कि बात तलाक तक पहुंच गई. इस दौरान सौरभ ने समझदारी दिखाई और बेटी के भविष्य को ध्यान में रखते हुए समझौता कर लिया. घर से अनबन और पत्नी से बेवफाई मिलने के बाद सौरभ साल 2023 में दोबारा जॉब करने के लिए लंदन चला गया. बीते 24 फरवरी को वह बेटी का छठवां जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए घर आया.

इसे भी पढ़ें- ’पीड़ा’ बढ़ रही है, इसीलिए ‘पीडीए’ बढ़ रहा है… IAS रिंकू सिंह के इस्तीफे पर अखिलेश ने कहा- भावावेश में आकर कोई फैसला न करें, PDA सबको उचित सम्मान और स्थान देगी

बेटी का जन्मदिन मनाया फिर पति को जान से मारा

सौरभ ने पत्नी के साथ धूमधाम से बेटी का जन्मदिन मनाया. इसी दौरान मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर सौरभ के हत्या की साजिश रची. प्लानिंग के तहत चार मार्च को दोनों ने खौफनाक तरीके से सौरभ की हत्या कर दी. किसी को कुछ पता ना चल सके इसके लिए उन्होंने शव के 15 टुकड़े कर दिया और ड्रम में रखकर उपर से चिनाई कर दी, लेकिन पुलिस के सामने उसकी होशियारी नहीं चली. पुलिस ने जब सख्ती बरती तो प्यार, बेवफाई और हत्या का काला चिट्ठा खुल गया.