शिखिल ब्यौहार, भोपाल। राजधानी भोपाल के विजय मेवाड़ा हत्याकांड मामले में हुए शॉर्ट एनकाउंटर पर अब सियासत शुरू हो गई है। हैदराबाद के हिंदूवादी नेता व विधायक टी राजा ने ‘मध्य प्रदेश में हिंदुओं पर कोई भी हमला करेगा तो वह जीवित नहीं बचना चाहिए।’ हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष ने कहा कि शॉर्ट नहीं फुल एनकाउंटर होना चाहिए था। वहीं कांग्रेस पार्टी ने कई सवाल उठाए हैं।
टी राजा ने मंच से की मुख्य आरोपी को ठोकने की अपील
जबलपुर में हैदराबाद के विधायक टी राजा का बड़ा बयान सामने आया हैं। विशाल गदा यात्रा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ‘मेन जिहादी को पकड़ो नहीं उसे ठोक दो, सीने में गोली लगनी चाहिए।’ वहीं हिंदू समुदाय से अपील करते हुए कहा कि “मध्य प्रदेश में हिंदुओं पर कोई भी हमला करेगा तो वह जीवित नहीं बचना चाहिए।”
ये भी पढ़ें: विजय मेवाड़ा हत्याकांड मामला: भोपाल में तीसरे आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर! आसिफ ने पिस्टल छीनकर पुलिस पर की थी फायरिंग
शॉर्ट नहीं फुल एनकाउंटर होना चाहिए था- हिंदू उत्सव समिति
हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि शॉर्ट नहीं फुल एनकाउंटर होना चाहिए था, तब कहीं जाकर जातिगत हिंसा पर तमाचा पड़ता। क्यों नहीं किया गया फुल एनकाउंटर, मृतक विजय को इंसाफ नहीं मिला।
कांग्रेस ने उठाए सवाल
कांग्रेस नेता डॉ विक्रम चौधरी ने कहा कि एमपी सरकार शॉर्ट एनकाउंटर की स्पेशलिस्ट बनती जा रही है। भोपाल, रीवा, ग्वालियर चंबल संभाग, यह होते कैसे हैं बड़ा रहस्य है। इसकी ज्यूडिशरी इंक्वारी भी होती है, प्रक्रिया है। अब पता नहीं लगता कि कहां ज्यूडिशरी इंक्वारी हुई, कहां उसकी रिपोर्ट हुई, किस पटल पर रखी गई ? हमारी अपराधियों से सहानुभूति नहीं है और ना ही पुलिस की प्रक्रिया में दखल देना चाहते हैं, लेकिन संवैधानिक प्रक्रिया है, उसकी हत्या नहीं होनी चाहिए।
डॉ विक्रम चौधरी ने आगे कहा कि यह शॉर्ट एनकाउंटर क्या होता है, यह कैसे हो जाता है। वह मध्य प्रदेश पुलिस क्या इतनी कमजोर है कि शॉर्ट एनकाउंटर तक ही सीमित है। यह सवालिया निशान है, यह है एनकाउंटर हो कैसे रहे हैं, जो पैटर्न में देखने को मिल रहा है यह कोई न्यूट्रल पैटर्न नहीं है। अपराधी अपनी टांग आगे कर के बोलेगा कि लो गोली मार दो। संदेह तो बनता है, उत्तर प्रदेश की तर्ज पर मध्य प्रदेश की पुलिस काम कर रही है।
ये भी पढ़ें: मामूली विवाद में युवक की निर्मम हत्या: पेट और छाती में गुप्ती से किए कई वार; इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम
बीजेपी ने कहा- तुष्टिकरण की राजनीति अब तो बंद करें
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मिलन भार्गव ने कहा कि मध्य प्रदेश में अपराधियों को उनका प्रतिफल पुलिस दे रही है। जेल भी भेजेंगे, कानून का राज्य है। इस हश्र पर प्रदेश की जनता खुश है। कांग्रेस पार्टी में दुख है। जब अपराधी जिहादियों पर कार्रवाई होती है तो इनको तकलीफ होती है। धर्म विशेष और तुष्टिकरण की राजनीति हर जगह ठीक नहीं होती है।
पुलिस ने किया शॉर्ट एनकाउंटर
गौरतलब है कि बुधवार दोपहर 12 से 12:15 बजे रातीबड़ एरिया के समसपुरा के वन क्षेत्र में मुख्य आरोपी आसिफ बम का शॉर्ट एनकाउंटर किया गया। आसिफ ने पुलिस को देखकर फायरिंग की थी। सेल्फ डिफेंस में भोपाल पुलिस ने आरोपी पर गोली चलाई, जो उसके पैर पर लगी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ये है पूरा मामला
अशोका गार्डन थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रभात पेट्रोल पंप के पास विजय मेवाड़ा के साथ मामूली विवाद हो गया था। विवाद बढ़ते ही आरोपियों ने विजय पर धारदार गुप्ती से हमला बोल दिया। पेट और छाती पर कई वार किए, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया था। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में विजय को तुरंत हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। वहीं पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए दो आरोपी फरमान और इमरान को धर दबोचा, जबकि तीसरा आरोपी आसिफ बम फरार हो गया। पुलिस ने आसिफ पर 30 हजार का इनाम घोषित किया था।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

