Bihar Top News Today 1st April 2026: बिहार (BIHAR) में आज 1 अप्रैल को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…….
बिहार से शराबबंदी खत्म करने की मांग
बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने बेहद तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सूबे में हत्याएं रुकने वाली नहीं हैं, चाहे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर साक्षात भगवान ही क्यों न बैठ जाएं। उनके अनुसार, अधिकांश हत्याएं आपसी रंजिश और हमरा-तोरा की लड़ाई का नतीजा होती हैं। शराबबंदी पर अपनी राय रखते हुए उन्होंने इसे हटाने की वकालत की। उनका मानना है कि शराबबंदी के कारण बिहार के युवा अब अन्य घातक नशों की गिरफ्त में जा रहे हैं, जो समाज के लिए अधिक चिंताजनक है। पढ़ें पूरी खबर………
नालंदा भगदड़ मामले में 4 पुजारी गिरफ्तार
नालंदा के शीतला माता मंदिर में कल मंगलवार को भगदड़ मचने से 9 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई थी। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अब तक की बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मंदिर के 4 पुजारियों को गिरफ्तार कर लिया है। सुरक्षा व्यवस्था में भारी चूक को देखते हुए दीपनगर थानाध्यक्ष समेत 4 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। जांच में पाया गया कि भीड़ के दबाव का सही आकलन करने और उसे नियंत्रित करने में स्थानीय पुलिस और मंदिर प्रबंधन पूरी तरह विफल रहे। पढ़ें पूरी खबर………
हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों में घिरे कांग्रेस विधायक
राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी लाइन से हटकर काम करने और हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों में घिरे कांग्रेस के तीन विधायकों की किस्मत का फैसला अब दिल्ली दरबार में होगा। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने अपनी जांच पूरी कर ली है और आरोपी विधायकों सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, मनोज विश्वास और मनोहर प्रसाद सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अनुशंसा आलाकमान को भेज दी है। पढ़ें पूरी खबर……….
खान एवं भूतत्व विभाग की बड़ी कामयाबी
बिहार के खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विभाग की बड़ी उपलब्धि साझा करते हुए बताया कि इस साल मार्च तक विभाग ने 3600 करोड़ का राजस्व संग्रह किया है। यह आंकड़ा अब तक का एक नया रिकॉर्ड है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि कई बालू घाटों की नीलामी सरेंडर होने जैसी चुनौतियों के बावजूद विभाग ने इस वित्तीय लक्ष्य को पार करने में सफलता पाई है। पढ़ें पूरी खबर…….
नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म
राजधानी में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 32 वर्षीय युवक ने 12 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन थाने के भीतर और बाहर जिस तरह से मामले को दबाने की कोशिश हुई, उसने रक्षक और समाज की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर……..
नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप
बिहार में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा और शर्मनाक मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां नौकरी दिलाने के नाम पर पुनपुन इलाके में एक महिला के साथ ऑटो में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपियों ने पहले कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को पिलाया और उसके बाद ऑटो में उसके साथ सभी ने गलत काम किया। पढ़ें पूरी खबर……
पूरे बिहार में कल कांग्रेस का आंदोलन
देश में ईंधन की किल्लत के मुद्दे पर कांग्रेस कल 2 अप्रैल को पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन करने जा रही है, जिसके तहत पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा कल गुरुवार को जिला मुख्यालयों पर धरना दिया जाएगा। वहीं, 3 अप्रैल को पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका जाएगा। यह जानकारी पूर्व विधायक तथा कांग्रेस के रोहतास जिला के प्रभारी रामचंद्र यादव ने सासाराम में प्रेस वार्ता कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…….
तेजस्वी के बयान पर सियासी बवाल
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस समय केरल में और विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं। केरल में तेजस्वी यादव ने बिहार को सबसे गरीब राज्य बताया है, जिसे लेकर बिहार की सियासत गर्म हो चुकी है। तेजस्वी द्वारा बिहार को सबसे गरीब राज्य बताने पर बीजेपी नेता दिलीप जायसवाल ने कहा कि, केरलम में उन्होंने (तेजस्वी यादव) अंग्रेजी में भाषण की शुरुआत की तो बिहार को उन्होंने गरीब राज्य कहा और बोला कि हम केरलम की तरह बनना चाहते हैं। इन लोगों की बाहर जाकर बिहार को बदनाम करने की आदत हो गई है। पढ़ें पूरी खबर………
शादी से 10 दिन पहले युवक की मौत
रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर आज बुधवार (1 अप्रैल) को हुए सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मेयूरा गांव निवासी स्वर्गीय मोती साह के 22 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि मृतक घर का इकलौता बेटा था और 10 दिन बाद उसकी शादी होनी थी। अपनी शादी का कार्ड बांटने के लिए ही वह घर से बाहर निकला हुआ था। पढ़ें पूरी खबर…..
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

