Bihar News: बिहार के नवादा जिले को जल्द ही बड़ी सौगात मिलने वाली है। दरअसल आज 1 अप्रैल बुधवार को गन्ना उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव के. सेंथिल कुमार वारिसलीगंज प्रखंड के मकनपुर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने उस जमीन का निरीक्षण किया, जहां नई चीनी मिल लगाने की योजना है। ऐसे में जिले के लोगों में इस बात को लेकर उम्मीद जागा है कि जल्द ही उनके जिले में एक बार फिर से चीनी मिल शुरू हो सकती है। इसे लेकर इलाके के किसानों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।
निरीक्षण के दौरान नवादा डीएम रवि प्रकाश ने गन्ना उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव के. सेंथिल कुमार को पूरी जमीन और उससे जुड़ी तैयारियों की जानकारी दी। इस मौके पर कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
100 एकड़ जमीन चिन्हित
दरअसल, राज्य सरकार बंद पड़ी चीनी मिलों को दोबारा चालू करने के अलावा नई मिलें लगाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके तहत नवादा वारिसलींगज में करीब 100 एकड़ जमीन को भी चिन्हित कर ली गई है। चिन्हित जमीन को हर लिहाज से उपयुक्त माना जा रहा है। मकनपुर और आसपास का क्षेत्र गन्ना खेती के लिए काफी बेहतर माना जाता है। यहां की जमीन उपजाऊ है और सिंचाई की भी अच्छी व्यवस्था है, जिससे अच्छी गुणवत्ता का गन्ना पैदा होता है।
स्थानीय किसानों को मिलेगा अधिक लाभ
स्थानीय लोगों का कहना है कि चीनी मिल के शुरू होने से यहां के किसानों को इसका सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। किसानों अपने गन्ने को चीनी मिल में सीधे बेच सकेंगे, जिससे उनके फसल से अच्छी आमदनी हो सकेगी। इसके साथ ही इलाके में रोजगार के भी नए अवसर भी बनेंगे, जिससे लाभ यहां के युवाओं को मिल सकेगा। वहीं, चीनी मिल के आसपास भी स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
गन्ने की खेती करने को लेकर किया प्रोत्साहित
निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को किसानों को गन्ने की खेती करने को लेकर प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया। इसके साथ उन्होंने खुद किसानों से अपील की है कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं और अधिक से अधिक गन्ने की खेती करें, जिससे चीनी मिल को पर्याप्त मात्रा में कच्चा माल मिल सके।
जमीनी स्तर पर कार्य शुरू- नवादा डीएम
जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने बताया कि, गन्ना विकास के लिए जमीनी स्तर पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है तथा वारिसलीगंज में शीघ्र ही गन्ना विकास से संबंधित एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। परियोजना को शीघ्र मूर्त रूप देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, उर्जा विभाग ने लागू की नई व्यवस्था
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

