महाराष्ट्र के जालना जिले में समृद्धि एक्सप्रेस-वे बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ. एक तेज रफ्तार ट्रक ने 11 महिलाओं को कुचल दिया. हादसे में 8 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा कि यह घटना उस समय घटी जब महिलाओं का एक समूह एक्सप्रेसवे पर सफाई का काम पूरा करने के बाद घर लौट रहा था। हाईवे पर महिलाओं की लाशें लाइन से पड़ी थीं. इस दर्दनाक हादसे की कुछ दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं.

महाराष्ट्र के जालना जिले में समृद्धि एक्सप्रेस-वे बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ. एक तेज रफ्तार ट्रक ने 11 महिलाओं को कुचल दिया. हादसे में 8 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं.

पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम को महाराष्ट्र के जालना जिले में नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक टेम्पो को टक्कर मार दी, जिसमें आठ महिला मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

“टेम्पो में चालक समेत कुल 11 लोग सवार थे। जैसे ही वाहन चलने वाला था, मुंबई की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कडवांची गांव में पीछे से उसे टक्कर मार दी,” एक पुलिस अधिकारी ने बताया। उन्होंने आगे बताया कि सात महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य ने जालना के सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया। टेम्पो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और खबरों के मुताबिक शव सड़क पर बिखरे पड़े थे।

मृतकों की पहचान अलकाबाई अदमाने (45), लक्ष्मीबाई मदन (35), मीना अदमाने (45), कंचन अदमाने (50), ताराबाई चौधरी (60), कडुबाई मदन (55) और सुमन अदमाने (70) के रूप में की गई है, जो सभी जालना तहसील के निवासी हैं। आठवें मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। तीन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा जालना के कडावंची शिवारा में हुआ. नागपुर से मुंबई की ओर जा रहा एक ट्रक समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार से गुजर रहा था. इस क्षेत्र में महिलाओं का एक समूह एक्सप्रेसवे पर सफाई का काम पूरा करने के बाद घर लौट रहा था। तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे में छह महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की जांच जारी है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आठ लोगों की मृत्यु अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। फडनाविस ने मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

वहीं दूसरी ओर मृत महिला मजदूरों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग उठ रही है. बता दें कि समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर पहले भी कई बड़े हादसे हो चुके हैं. इस एक्सप्रेस-वे पर कहीं भी स्पीड ब्रेकर नहीं है. चूंकि यह एक सीधी सड़क है, इसलिए वाहनों की गति अधिक रहती है. यही कारण है कि जरा सी भी गलती से बड़ा और भयानक हादसा हो जाता है.

CM फडणवीस ने बताया कि हादसे में घायल महिलाओं को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा हुआ है. जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद रहकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं. साथ ही राज्य सरकार की ओर से हादसे में मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की गई.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m