शब्बीर अहमद, भोपाल। आज हनुमान जन्मोत्सव है। भोपाल शहर में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन हो रहे हैं। शहर भर के हनुमान मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ लगी हुई है। श्रद्धालु पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और रामधुन में लीन दिख रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद् भोपाल आज शाम 4:30 बजे पुराने शहर स्थित अपने कार्यालय से भव्य गदा यात्रा निकालेगा। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए हनुमान मंदिरों तक जाएगी। विश्व हिंदू परिषद् के अलावा भोपाल में कई अन्य संगठन और मंदिर समितियाँ भी अलग-अलग हनुमान शोभा यात्रा और गदा यात्रा निकाल रही हैं। पूरे शहर में उत्साह का माहौल है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे तूफानी प्रचार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज पश्चिम बंगाल में तूफानी चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो रहे हैं। सुबह 9 बजे वह भोपाल से पश्चिम बंगाल के लिए प्रस्थान करेंगे। सीएम मोहन यादव बांकुरा जिले की पाँच विधानसभा सीटों — सलतोरा, छरतना, बांकुरा, बरजोरा और ओंडा पर बीजेपी प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होंगे। इन सभी क्षेत्रों में वे बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में तूफानी प्रचार करेंगे और जनता से भारी समर्थन की अपील करेंगे। मुख्यमंत्री पूरे दिन बंगाल में रहेंगे और दोपहर 3:30 बजे दुर्गापुर से भोपाल के लिए वापस रवाना होंगे। बता दें कि कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को और दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा।
फ्रॉड मामले में कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को आज सुनाई जाएगी सजा
मध्य प्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती के खिलाफ 25 साल पुराने बैंक घोटाले मामले में आज सजा सुनाई जाएगी। कल यानी बुधवार को दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट (MP-MLA कोर्ट) ने उन्हें धोखाधड़ी के मामले में दोषी करार दिया था। कोर्ट ने उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया था। यह मामला दतिया के भूमि विकास सहकारी बैंक से जुड़ा है, जिसमें फर्जी दस्तावेजों और FD में गड़बड़ी का आरोप है। अगर आज राजेंद्र भारती को 2 साल से ज्यादा की सजा होती है, तो उनकी विधायक सदस्यता स्वतः समाप्त हो जाएगी।
ग्वालियर चंबल के दौरे पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह एक बार फिर से ग्वालियर चंबल के दौरे पर हैं। अजय सिंह घर-घर जाकर कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। अब तक वो ग्वालियर चंबल और बुंदेलखंड का दौरा कर चुके हैं। सबसे पहले उन्होंने ग्वालियर-चंबल से अपने दौरे की शुरुआत की थी। दौरे के दौरान जो जिले बच गए थे अब उन जिलों में जाकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। अजय सिंह इन दौरे के जरिये 2028 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को मजबूत करने में जुटे हुए हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

