शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर से बदल गया है। मौसम विभाग ने आज पूरे प्रदेश में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 30 जिलों में बारिश, गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
अलर्ट जारी किए गए जिलों में शामिल हैं
भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, बड़वानी, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, देवास, शाजापुर, निमाड़ क्षेत्र (धार, बड़वानी और झाबुआ) में ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है।
मौसम का मिजाज कब तक रहेगा खराब?
मौसम विभाग के अनुसार यह अस्थिर मौसम 5 अप्रैल तक बना रह सकता है। पिछले 72 घंटों से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश का सिलसिला चल रहा है। बुधवार को भी प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्सों में बादल छाए रहे और कई जगहों पर बारिश दर्ज की गई। अगले कुछ दिनों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

