इंडोनेशिया के पास आज सुबह-सुबह भयंकर भूकंप आया. गुरुवार (2 अप्रैल) सुबह उत्तरी मोलुका सागर में 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने के बाद इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में जोरदार झटके महसूस किए गए। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद पड़ोसी देशों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई. इस भूकंप के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई।

जोरदार भूकंप बाद सुनामी की चेतावनी से हड़कंप मच गया है. इससे पड़ोसी देशों के लोगों में खलबली मची है. तीन देशों के लोग डर के साए में जी रहे हैं.

रॉयटर्स के अनुसार, यह भूकंप स्थानीय समय के अनुसार सुबह लगभग 7:48 बजे आया। इसका केंद्र फिलीपींस के तट से लगभग 580 किलोमीटर दक्षिण और मलेशिया के सबा से 1,000 किलोमीटर दूर स्थित था। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि बिटुंग शहर और टेरनेट शहर में 10 से 20 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप आने के 30 मिनट के भीतर ही कई निगरानी केंद्रों पर सुनामी की लहरें देखी गईं।

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने आगे बताया कि भूकंप 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई पर आया था. अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने कहा कि भूकंप के केंद्र से 1000 किलोमीटर के दायरे में इंडोनेशिया, फिलीपींस और मलेशिया के तटों पर खतरनाक सुनामी लहरें उठने की आशंका है.

इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा एजेंसी ने एक बयान में कहा, “हालांकि यह स्थिति अपेक्षाकृत छोटी है। फिर भी झटकों (आफ्टरशॉक्स) की आशंका के चलते इसमें अभी भी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।” एजेंसी ने आगे बताया कि शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, कई घरों और एक चर्च को मामूली से मध्यम स्तर का नुकसान पहुंचा है। अभी नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है।

इंडोनेशिया भूकंप और सुनामी का इलाका माना जाता है. यहां कई बार ऐसे हादसे हो चुके हैं. 2004 में आए भयंकर सुनामी में हजारों लोग मारे गए थे. इसलिए इस बार भी सरकार ने तुरंत अलर्ट जारी किया. नौसेना और आपदा प्रबंधन टीम तैयार है. स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए हैं. वैज्ञानिकों का कहना है कि चूंकि भूकंप समुद्र में था और गहराई कम थी, इसलिए सुनामी का खतरा ज्यादा है. अभी तक लहरें आई हैं या नहीं, इसकी पुष्टि हो रही है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m