केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने वायु प्रदूषण पर सख्ती बढ़ाते हुए बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने एनसीआर (नेशनल कैपिटल रीजन) में ऐसी 400 से ज्यादा फैक्टरियों की पहचान की है, जिन्होंने प्रदूषण की निगरानी के लिए जरूरी उपकरण नहीं लगाए हैं। CPCB के निर्देशों के अनुसार, इन फैक्टरियों में अत्याधुनिक उपकरण और कैमरे लगाए जाएंगे, जो चिमनियों से निकलने वाले धुएं और गैसों पर सीधी नजर रखेंगे।

यह सिस्टम उत्सर्जन से जुड़े डेटा को तुरंत रिकॉर्ड करता है और इसे सीधे CPCB के पोर्टल से जोड़ दिया जाता है। इससे अधिकारियों को रियल-टाइम में प्रदूषण की स्थिति की जानकारी मिल सकेगी।OCEMS के जरिए प्रदूषण के स्तर को छिपाना या उसमें हेरफेर करना मुश्किल हो जाएगा। सभी आंकड़े सीधे केंद्रीय सिस्टम में दर्ज होंगे, जिससे उद्योगों की जवाबदेही तय होगी और नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सकेगा। प्रदूषण नियंत्रण मानकों का पालन न करने वाली फैक्टरियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर नोटिस, जुर्माना या संचालन बंद करने जैसे कदम भी उठाए जा सकते हैं।

बोर्ड ने ऐसे 462 औद्योगिक इकाइयों (फैक्टरियों) की पहचान की है, जो प्रदूषण नियंत्रण मानकों का पालन नहीं कर रही हैं। CPCB ने इन सभी फैक्टरियों की सूची संबंधित राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों को भेज दी है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नोटिस, जुर्माना या संचालन पर रोक, जरूरत पड़ने पर फैक्टरी बंद करने की कार्रवाई

राजधानी में लगातार खराब होती वायु गुणवत्ता को देखते हुए CPCB ने व्यापक स्तर पर निगरानी अभियान शुरू किया है। औद्योगिक उत्सर्जन पर कड़ी नजर रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम (OCEMS) पर जोर नियमों के पालन की लगातार समीक्षा इस कार्रवाई के दायरे में कई प्रमुख जिले आए हैं, जिनमें शामिल हैं  दिल्ली के तीन जिले हरियाणा के बहादुरगढ़, बल्लभगढ़, भिवानी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, जींद, करनाल, नूह, पलवल, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सोनीपत, राजस्थान के अलवर, खैरथल-तिजारा , उत्तर प्रदेश के: गाजियाबाद, हापुड़  हैं।

इन फैक्टरियों में OCEMS सिस्टम या तो लगाया ही नहीं गया है या फिर मानकों के अनुरूप काम नहीं कर रहा। इससे प्रदूषण के उत्सर्जन की सीधी और रियल-टाइम निगरानी संभव नहीं हो पा रही नियमों का उल्लंघन कर रहे उद्योगों की पहचान और कार्रवाई में भी दिक्कत आती है CPCB नेसभी फैक्टरियों के नाम सार्वजनिक किए संबंधित राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों को कार्रवाई के निर्देश दिए नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सख्ती बढ़ाने को कहा हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m