उमेश यादव, सागर। मध्यप्रदेश के सागर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति-पत्नी के शव पंखे से फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले. दोनों ने शादी के जोड़े पहने हुए थे. बुधवार देर रात जब परिजनों ने दोनों के शवों को फंदे से लटका देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या मान रही है. पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. यह घटना रहली थाना क्षेत्र क चांदपुर के मुठिया टोला की है.
READ MORE: वन विभाग के डिपो में बड़ा हादसाः लकड़ी लोडिंग के दौरान मजदूर की दबने से मौत, लहूलुहान होकर गिरा
3 साल पहले की थी लव मैरिज
मृतकों की पहचान गोलू पटेल (22) और काजल पटेल (21) के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि राजेंद्र और काजल ने करीब 3 साल पहले प्रेम विवाह किया था. दोनों पति-पत्नी हंसी-खुशी से रहते थे. घर में पति-पत्नी के अलावा पिता और छोटा भाई है. मां का निधन हो चुका है. पुलिस ने शवों के पंचनामा बनाकर रहली स्वास्थ्य केंद्र भेजे हैं.
READ MORE: जेल में ब्लड ड्रामा… बंदी ने खुद पर किया जानलेवा हमला; गला काटकर की आत्महत्या की कोशिश, सुरक्षा पर उठे सवाल
दोनों के बीच कोई झगड़ा नहीं था
जानकारी के अनुसार, मृतक राजेंद्र मजदूरी करता था और उसके पास कुछ कृषि भूमि भी थी. राजेंद्र और काजल के बीच कोई विवाद या किसी प्रकार के तनाव की जानकारी सामने नहीं आई है. दोनों ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, इस विषय में अभी कुछ पता नहीं है. पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है.
पहन रखा था शादी का जोड़ा
सूचना पर पहुंची पुलिस जब परिजनों के साथ कमरे के अंदर गई तो नजारा देख हैरान रह गई. काजल ने शादी का जोड़ा (साड़ी) पहन रखी थी, वहीं राजेंद्र ने शादी वाला सूट पहना हुआ था. दोनों की शादी को करीब 3 साल हो गए थे, लेकिन कोई बच्चा नहीं था. इस घटना को लेकर रहली थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि अब तक मौत का कारण सामने नहीं आ पाया है. पुलिस जांच कर रही है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

