Lalluram Desk. हनुमान जयंती आज पूरे उत्सव और धूमधाम से मनाई जा रही है। इस दिन हनुमान जी की पूजा-आराधना का विशेष महत्व है। सच्चे हृदय से की गई भक्ति से संकट मोचन भक्तों के सभी संकट हर लेते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन किए गए उपाय दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल देते हैं।

  1. करियर में सफलता पाने के लिए
    हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी को सिंदूरी रंग का लंगोट अर्पित करें। मान्यता है कि इससे कार्यों में सफलता मिलती है और भाग्य का साथ मिलता है।
  1. संकट और भय दूर करने के उपाय
    यदि किसी प्रकार का संकट या अनजाना भय हो तो इस दिन 21 बार बजरंग बाण का पाठ करें। इससे संकट दूर होते हैं और हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है।
  2. हर बार हो रहे असफल
    लगातार असफलता मिलने पर हनुमान जयंती के दिन विधिपूर्वक पूजा करें और केसरिया बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं। हनुमान जी के समक्ष सुंदरकांड का पाठ करें। इससे अच्छे दिन शुरू होने की मान्यता है।
  3. दूर होगी परेशानी
    संतान, करियर या धन से जुड़ी समस्या होने पर पूजा के समय हनुमान बाहुक का कम से कम 5 बार पाठ करें। इससे समस्याओं का समाधान होने की बात कही गई है।
  4. मनोकामना पूर्ति के लिए
    यदि कोई इच्छा लंबे समय से पूरी नहीं हो रही है तो हनुमान जयंती के दिन गाय के घी का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का 11 बार पाठ करें। इससे मनोकामना पूरी होने और संकट दूर होने की मान्यता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m