प्रदीप मालवीय, उज्जैन। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता राकेश बेदी ने भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति द्वारा उनका पारंपरिक रूप से स्वागत एवं सत्कार किया गया । गौरतलब है कि हाल ही में रिलीज फिल्म धुरंधर में राकेश बेदी प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। अपने अभिनय को लेकर वे इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय बने हुए हैं और सोशल मीडिया पर भी उनके रोल को काफी सराहा जा रहा है ।
दर्शन के बाद चर्चा करते हुए राकेश बेदी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि जय श्री महाकाल आज मैंने यहाँ महाकाल के दर्शन किए । यहाँ के पुजारी, व्यवस्थापक और सभी लोगों का मैं दिल से धन्यवाद करता हूँ । इतने अच्छे दर्शन हुए कि कुछ क्षण ऐसे लगे जैसे मैं किसी और ही दुनिया में पहुँच गया हूँ । वो पल मेरे लिए हमेशा यादगार रहेंगे ।
उन्होंने आगे कहा कि वे कुछ साल पहले भी उज्जैन आए थे । राकेश बेदी ने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि अब यहाँ आने पर ऐसा लगता है जैसे किसी नई जगह पर आ गए हों। उन्होंने अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए महाकाल के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

