उत्तम कुमार, मुजफ्फरपुर। जिले के सकरा थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुए हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने घटना का खुलासा करते हुए इसकी जानकारी दी है। ग्रामीण एसपी ने बताया कि, बीते 30 मार्च को सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती के लापता होने एवं बाद में उसका शव बरामद होने की गंभीर घटना सामने आई थी। इस संबंध में उसके पिता मोहम्मद जसीम हुसैन के आवेदन के पर मामला दर्ज किया गया था।
घर से बाजार के लिए निकली थी युवती
दरअसल पूरा मामला बीते 30 मार्च का है, जब घर से साइकल द्वारा बाजार के लिए निकली मोहम्मद जसीम हुसैन की 18 वर्षीय बेटी जोया परवीन अचानक लापता हो गई। बाद में बेझा चौड़ क्षेत्र से उसका शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मौके पर जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया, जिसने जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। इस संबंध में युवती के पिता ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके उद्भेदन हेतु एक टीम का गठन किया गया था, जिसका नेतृत्व ग्रामीण एसपी कर रहे थे।
सकरा थाना के ही निवासी हैं गिरफ्तार अभियुक्त
जांच के दौरान पुलिस ने मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान किशन कुमार उर्फ कृष्ण, पिता सुधीर साह और पिंक कुमार उर्फ पिंटू कुमार, पिता स्व० सत्यनारायण भगत के रूप में हुई है। दोनों थाना सकरा के ही निवासी हैं, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
प्रेमी ने हत्या के बाद शव को लटकाया
ग्रामीण एसपी ने बताया कि, गिरफ्तार दोनों आरोपियों में से एक के साथ मृतक युवती का प्रेम-प्रसंग था। घटना के दिन युवती मोबाइल से बात करते हुए साइकिल से बाजार जाने के नाम पर घर से निकली और सुनसान जगह (बेझा चौड़ क्षेत्र ) पहुंची। इस दौरान आपस में बातचीत के दौरान दोनों में किसी बात को लेकर पहले कहासुनी शुरू हो गई। इस दौरान बात इतनी बिगड़ गई की प्रेमी ने अपने साथी के साथ मिलकर युवती की हत्या कर उसके शव को उसके दुप्पट्टे के सहारे लटका दिया, जिससे यह खुदकुशी का मामला लगे।
आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
पुलिस ने पूछताछ के दौरान दोनों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल बाइक, मृतका की साइकिल, कपड़े और मोबाइल बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि आखिर इन दोनों ने युवती की हत्या क्यों की?
ये भी पढ़ें- पटना में ट्रेन पकड़ने जा रहे युवक की ई-रिक्शा में गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

