शिखिल ब्यौहार, भोपाल। कांग्रेस पार्टी में भोपाल मध्य विधायक आरिफ मसूद को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने माइनॉरिटी विभाग के लिए एडवाइजरी काउंसिल बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस एडवाइजरी काउंसिल में भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को शामिल किया गया है।
READ MORE: बड़ी खबरः जज को फोन करने मामले में बीजेपी विधायक के खिलाफ क्रिमिनल कंटेंप्ट दर्ज करने के दिए निर्देश
यह जिम्मेदारी आरिफ मसूद के राजनीतिक करियर में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। माइनॉरिटी विभाग की एडवाइजरी काउंसिल में शामिल होकर वे अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े मुद्दों पर पार्टी को सलाह और दिशा-निर्देश देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
READ MORE: BIG BREAKING: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा, MP-MLA कोर्ट ने सुनाया फैसला, इस मामले में दोषी करार
विधायक आरिफ मसूद ने इस जिम्मेदारी को सौंपे जाने पर कांग्रेस हाईकमान का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वे अल्पसंख्यक समुदाय के हितों को मजबूती से उठाएंगे और पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने में योगदान देंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

