चंकी बाजपेयी, इंदौर। एमपी के इंदौर से दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर कार चढ़ गई। घटना में बच्चे का पैर फ्रैक्चर हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

यह पूरा मामला लसुड़िया थाना क्षेत्र का है। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक, लसूडिया थाना क्षेत्र स्थित बॉम्बे हॉस्पिटल के पीछे अग्रवाल नगर में आयुष पिता अजय रावत नामक 6 साल का बच्चा खेल रहा था। इसी दौरान एक कार आई और मोड़ते समय बच्चे पर चढ़ गई। बच्चे के ऊपर से गाड़ी के सामने और पीछे का पहिया गुजर गया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।

ये भी पढ़ें: पन्ना के सुनहरा में खौफ: जंगल में माता-पिता की नजरों से ओझल हुई ढाई साल की मासूम, 5 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग

घटना नजदीक ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बच्चे के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। फिलहाल इलाज के लिए बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कार चालक दीपक चौहान निवासी धीरज नगर पर मामला दर्ज किया गया है। कार संजय अग्रवाल नामक व्यक्ति की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें: ‘हां मैं लॉरेंस विश्नोई गैंग…’, राजपाल सिंह ने किया सरेंडर, खरगोन के उद्योगपति से मांगी थी 10 करोड़ की फिरौती

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m