देहरादून. गैस सिलेंडर की किल्लत लेकर नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने धामी सरकार पर करारा हमला बोला है. यशपाल आर्य ने कहा, निगरानी और जवाबदेही की भारी विफलता है. यह स्थिति साफ तौर पर दिखाती है कि सिस्टम पूरी तरह फेल हो चुका है.
इसे भी पढ़ें- Kumbh Mela 2027 : कुंभ 2027 को लेकर शासन-प्रशासन ने कसी कमर, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सीएस, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
आगे जब मंत्री कहते हैं “सब ठीक है” और जनता कहती है “कुछ भी ठीक नहीं”, तो समझ लेना चाहिए कि सच्चाई जनता के साथ खड़ी है, न कि सत्ता के साथ. अब समय आ गया है कि सरकार बहाने बनाना बंद करे और जिम्मेदारी तय करे. हर एजेंसी की जवाबदेही तय हो. फर्जी डिलीवरी पर सख्त कार्रवाई हो. पारदर्शी वितरण प्रणाली लागू की जाए और सबसे जरूरी, जनता को जवाब दिया जाए.
इसे भी पढ़ें- मुकेश जोशी हत्याकांड के बाद जागी पुलिस! निरीक्षक और उप निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
आगे यशपाल आर्य ने ये भी कहा कि लोकतंत्र में सबसे बड़ा अधिकार सवाल पूछने का है और आज उत्तराखंड की जनता पूछ रही है. अगर सब ठीक है, तो हमारी रसोई क्यों बुझी हुई है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

