Bihar Politics: बिहार राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं करने वाले राजद के विधायक फैसल रहमान अब बगावत पर उतर चुके हैं। दरअसल विधानसभा में फैसल रहमान को गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का सभापति बनाया गया है। सभापति बनने के बाद कल गुरुवार (2 अप्रैल) को पहली बार वह मोतिहारीं पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया।
‘फर्क नहीं, जिसको जो सोचना है सोचे’
इस मौके पर विधायक फैसल रहमान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, विधानसभा अध्यक्ष द्वारा मुझे जो जिम्मेवारी मिली है, उसका मैं बखूबी निर्वाहन करूंगा। वहीं, राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं देने को लेकर उनपर उठ रहे सवालों को लेकर फैसल रहमान ने कहा कि, जिसको जो कहना है कहे, जिसको जो सोचना है सोचे… मुझे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
CM नीतीश से मुलाकात की बताई यह वजह
बता दें कि कल गुरुवार को उन्होंने नीतीश कुमार से मुलाकात भी की थी, जिसे लेकर फैसल रहमान ने कहा कि, नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं। वे किसी एक के नहीं हैं, सबके है और हमें अपने क्षेत्र का विकास करना है, तो इसी संबंध में उन्होंने सीएम नीतीश से मुलाकात की है। वहीं, जब उनसे यह सवाल पूछा गया कि उन्होंने अब तक तेजस्वी यादव से मुलाकात नहीं की? इसपर फैसल रहमान ने कहा कि, तेजस्वी यादव अभी बिहार से बहार चुनाव प्रचार में घूम रहे हैं, वे जब बिहार आएंगे तो उनसे भी मिल लेंगे।
राज्यसभा चुनाव में नहीं किया था वोट
बता दें कि फैसल रहमान पूर्वी चंपारण जिले के ढाका विधानसभा क्षेत्र से राजद के विधायक हैं। बिहार राज्यसभा चुनाव में वह वोट देने के लिए विधानसभा नहीं पहुंचे थे। उनके अलावा कांग्रेस के भी तीन विधायकों ने वोट नहीं दिया था, जिस वहज से राजद उम्मीदवार एडी सिंह को हार का सामना करना पड़ा था।
फैसल रहमान ने वोट नहीं देने के पीछे उन्होंने अपनी मां की तबीयत खराब होने का हवाला दिया था। उन्होंने उस समय एक बयान जारी करते हुए कहा था कि, उनके मां की तबीयत खराब थी और वे उनके इलाज के लिए दिल्ली में थे। इसलिए वह वोट देने के लिए विधानसभा नहीं पहुंच पाए।
बिहार सरकार से मिला इनाम!
इसी बीच बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन किया गया है, जिसमें कुछ चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं। इस सूची में वोटिंग से दूर रहे कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद सिंह और राजद के फैसल रहमान को भी एक-एक समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जिसे इससे जोड़कर देखा जा रहा है कि राज्यसभा में वोट नहीं करने को लेकर बिहार सरकार ने उन्हें यह इनाम दिया है।
ये भी पढ़ें- पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने CM नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ, बोले- सिस्टम में कई बार होती हैं कमियां, लेकिन…
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

